{"_id":"6167304bf9d6fe72b50935fc","slug":"cyclist-dies-in-car-collision-muzaffarnagar-news-mrt560564173","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार ग्रामीण को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार ग्रामीण को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
भैसाना गांव में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, सड़क पर जाम लगाते ग्रामीण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। गांव भैंसाना के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से ग्रामीण श्यामवीर उर्फ कालू सैनी (48) की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिसे करीब दो घंटे बाद अफसरों ने आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
श्यामवीर थाना फुगाना के गांव हबीबपुर के रहने वाले थे और हादसे के वक्त बुधवार दोपहर बीमार भैंस की दवाई लेने साइकिल पर गांव मदीनपुर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव भैंसाना के पास पहुंचे, सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में श्यामवीर सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ बुढ़ाना विनय गौतम, एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट और सीओ फुगाना शरदचंद शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां करीब दो घंटे तक चली वार्ता के बाद एसडीएम बुढ़ाना ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत दिलाने और मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मदद दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। हादसे के आरोपी कार चालक शामली निवासी अतीक को हिरासत में लेते हुए उसकी कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।
इन्होंने कहा ......
सीओ विनय गौतम का कहना है कि हादसे का आरोपी कार चालक हिरासत में ले लिया गया है। श्यामवीर के भाई महावीर ने आरोपी चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।