फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cyber attack risk of PNB

साइबर अटैक का खतरा, PNB की 46 शाखाओं में लेनदेन ठप

Thu, 15 Jun 2017 03:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Jun 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
Cyber attack risk of PNB
खतौली पीएनबी के बाहर लगी तख्ती। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब नेशनल बैंक पर साइबर अटैक का खतरा मंडरा रहा है। मुख्यालय से मिले आदेशों पर बुधवार को जिलेभर की पीएनबी की 46 शाखाओं में लेनदेन का कार्य बंद रहा। कई बैंकों के बाहर कर्मचारियों ने साइबर अटैक के खतरे के बोर्ड टांग दिए। साइबर अटैक के खतरे को देखते हुए ग्राहकों में हलचल मच गई है। ज्यादातर लोग अपने खातों की रकम चेक करने के लिए परेशान रहे। खास बात यह है कि यह खतरा सिर्फ पीएनबी ने महसूस किया है, बाकी बैंकों में रोजाना की तरह लेनदेन हुआ।  
विज्ञापन


जनपद में पंजाब नेशनल बैंक की 46 शाखाएं हैं। 11 शाखाएं शहर में और 35 शाखाएं देहात में हैं। पिछले कुछ दिनों से बैंकों पर साइबर अटैक का अंदेशा जताया जा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में अलर्ट किया गया है। बुधवार को पीएनबी मुख्यालय से मेल भेजकर जानकारी दी गई कि बैंक पर साइबर हमले का खतरा है। सभी शाखाओं में जांच होने तक कार्य बंद रखा जाए। बैंक की साइबर सेल के एक्सपर्ट मामले की खोजबीन में जुटे रहे।
विज्ञापन


कई शाखाओं के  बाहर साइबर अटैक का अंदेशा जातते हुए तख्ती लिखकर टांग दी गई। बैंकों ने लेनदेन के अलावा इंटरनल कामकाज निपटाया। दोपहर बाद कुछ शाखाओं में लेनदेन का कार्य हुआ। बाद में वह भी बंद कर दिया गया। खतौली में भी जीटी रोड स्थित पीएनबी शाखा पर कंप्यूटर प्रोग्राम हैक होने की संभावना जताते हुए बोर्ड टांग दिया। ग्राहक इसको लेकर परेशानी में पड़ गए हैं। लोग अपने खातों में रकम चेक करने के लिए हड़बड़ा गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के लीड बैंक प्रबंधक शशि कुमार जैन ने बताया कि मुख्यालय के आदेशों पर जिले की सभी शाखाओं में काम बंद रखा गया है। कंप्यूटरों पर साइबर अटैक का खतरा बताया गया है। इसके लिए साइबर एक्सपर्ट की टीमें लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि कुछ ब्रांचों पर इसका ज्यादा खतरा नहीं है, उन्हें लेनदेन करने के लिए कहा गया है। बृहस्पतिवार को हेड आफिस के निर्देशों के अनुसार कार्य किया जाएगा। एलडीएम ने यह भी बताया कि ग्राहक परेशान न हों, उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। कंप्यूटर हैकिंग को लेकर चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed