{"_id":"62128a967a08f66d8a27e4d1","slug":"cut-the-purse-and-withdraw-cash-and-necessary-documents-muzaffarnagar-news-mrt577705698","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेबाजार पर्स काटकर नकदी-कागजात निकाले, जेबकतरी हिस्टीशीटर महिला दबोची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेबाजार पर्स काटकर नकदी-कागजात निकाले, जेबकतरी हिस्टीशीटर महिला दबोची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शाहपुर से सामान खरीदने आई एक युवती का पर्स काट कर नकदी व जरूरी कागजात निकाल लिये। तलाश कर आरोपी जेबकतरी महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी से नकदी व कागजात बरामद हो गये है। महिला हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। मामले की वीडियो भी वायरल हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव सांझक निवासी सोनिया अपनी मां ब्रिजेश देवी के साथ रविवार को भगत सिंह रोड पर सामान खरीदने आयी थी।बाजार में इसी दौरान बुर्का पहने एक महिला ने उसे धक्का मारना शुरू कर दिया। महिला आगे पीछे घूम कर धक्का मुक्की कर रही थी। दूसरी दुकान पर पहुंचने पर पता चला कि पर्स को काटकर उसमें रखे तीन हजार रुपये व युवती के भाई व मां का आधार कार्ड गायब था। इसी बीच वहलना निवासी रेणू वहां पहुंची। इसके बाद महिला को तलाशा तो वह शिव चौक के पास गोल मार्केट में मिली। तलाशी लेने पर उसके पास से साढे़ चार हजार रुपये व आधार कार्ड बरामद कर लिया गया। महिला को शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। उधर, इस मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला सुरैया पत्नी तहसीन लद्घावाला निवासी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला थाना सिविल लाइन की हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।