फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crushing session begins in Khaikhedi Sugar Mill from today

आज से खाईखेड़ी चीनी मिल में पेराई सत्र की शुरूआत

Thu, 27 Oct 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Crushing session begins in Khaikhedi Sugar Mill from today
पांच नवंबर तक चल जाएंगी सभी चीनी मिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों को अभी तक विभाग ने गन्ना आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। चीनी मिलों ने पेराई सत्र के शुभारंभ की तिथि घोषित कर दी है। सबसे पहले खाईखेडी चीनी मिल शुक्रवार से पेराई सत्र का शुभारंभ करेगी।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया की लखनऊ में गन्ना सुरक्षण का कार्य चल रहा है। तीन दिन में चीनी मिलों को गन्ने का आवंटन हो जाएगा। चीनी मिलों ने इस बीच पेराई सत्र के लिए तिथि घोषित कर दी है। खाईखेड़ी चीनी मिल 28 अक्तूबर से पेराई प्रारंभ कर रही है। भैसाना और खतौली चीनी मिल में 31 अक्तूबर से पेराई प्रारंभ होगी। इसी के साथ तितावी, मंसूरपुर, मोरना तीन नवंबर से पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। रोहाना, टिकौला चीनी मिल पांच नवंबर से सत्र की शुरूआत करेंगे।
विज्ञापन

गन्ना मूल्य घोषित नहीं हुआ
चीनी मिलों में नए सत्र का शुभारंभ होने जा रहा है, लेकिन सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की है। किसान सत्र से पहले गन्ना मूल्य की घोषणा करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चीनी मिलों पर 155 करोड़ बकाया
जिले की दो चीनी मिलों भैसाना और मोरना पर किसानों का गत वर्ष का 155 करोड़ अभी भी बकाया हैं। सरकार ने घोषणा की थी कि नये सत्र से पहले पुराना भुगतान हो जाएगा। किसानों के बकाया का समस्त भुगतान अभी नहीं हो पाया है। भैसाना पर 150 करोड़ और सरकारी चीनी मिल मोरना पर पांच करोड़ बकाया है। हालांकि छह चीनी मिल पहले ही भुगतान कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed