{"_id":"5e03b1b78ebc3e87e86b2477","slug":"crusher-will-run-on-tubewell-connections-muzaffarnagar-news-mrt460569333","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल के कनेक्शन पर कोल्हू चलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल के कनेक्शन पर कोल्हू चलेंगे
विज्ञापन
ट्यूबवेल के कनेक्शन पर कोल्हू चलेंगे
मुजफ्फरनगर। ट्यूबवेल के कनेक्शन पर कोल्हू चलाने की अनुमति की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। प्रदेश सरकार ने इस मांग को मान लिया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन को पत्र भी जारी कर दिया है। मांग करने वाले संगठनों को भी शासन ने पत्र जारी किया है।
दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल और मंत्री श्याम सिंह सैनी ने बताया की उनकी एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मांग की थी कि कोल्हू संचालकों को किसानों के ट्यूबवेल के कनेक्शन की तरह की बिजली दी जाए। कोल्हू संचालक भी विद्युत निगम पर शोषण का आरोप लगाते रहे हैं। किसान संगठन भी लगातार यही मांग कर रहे थे। प्रदेश सरकार ने कोल्हू संचालकों की समस्या को देखते हुए 16 दिसंबर को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। श्याम सिंह सैनी ने बताया कि जिला स्तरीय बिजली विभाग के अधिकारियों को भी इस संबंध में आदेश प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने आदेश जारी किए है।