फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crusher and bitumen caught fire due to spark from high tension wires In Muzaffarnagar

UP: हाईटेंशन तारों की चिंगारी से कोल्हू व बिटौड़ों में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Thu, 25 Apr 2024 10:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Apr 2024 10:27 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में हाईटेंशन तारों की चिंगारी से कोल्हू व बिटौड़ों में आग लग गई। वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
crusher and bitumen caught fire due to spark from high tension wires In Muzaffarnagar
कोल्हू व बिटौड़ों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में तितावी क्षेत्र के गांव गढ़ी देशराज में तेज हवा के कारण हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी से कोल्हू में आग लग गई। इससे वहां रखी गुड़ की 350 पेटियां, उपकरणों के अलावा एक दर्जन से अधिक बिटौड़े जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग टीम ने ढाई घंटे में आग बुझाई। आग से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन

गांव गढ़ी देशराज में गांव के बाहर सोमपाल ने कोल्हू लगाया है, जिसके ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन जा रही है। बृहस्पतिवार दोपहर तेज हवा से विद्युत तारों से निकली चिंगारी से कोल्हू में रखी 350 गुड़ की पेटियों में आग लग गई। अन्य उपकरण व सामान भी जल गया। तेज हवा होने के कारण आग कोल्हू से चंद कदमों की दूरी पर रखे राकेश देवी, सविता, पुष्पा, सुमन, विमला, बिजेंद्री, सुशीला, सुखवीरी, सरला के एक दर्जन से अधिक बिटौड़ों में जा लगी। पता लगते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणें ने आग बुझाने के प्रयास किए। आग जब सड़क पर गेहूं की फसल की तरफ बढ़ने लगी तो ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग

फायर टैंकर का पानी हुआ खत्म
दमकल विभाग टीम के कर्मचारी केवल पानी ने लदा एक फायर टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे थे, जिसका पानी बीच में ही खत्म हो गया। इसके बाद किसान का नलकूप व सबमर्सिबल पंप चलवाया गया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दमकल विभाग टीम ने आग को बुझाया। तितावी पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें

विद्युत विभाग जेई अविनाश पांडेय ने मौके पर पहुंच कर नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed