फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crowds gathered in temples on the first day of Navratri

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़

Fri, 08 Oct 2021 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in temples on the first day of Navratri
मुजफ्फरनगर के वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्र पर्व के प्रथम दिन कलश स्थापना करते श्रद्वालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी हुई। विभिन्न संगठनों द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी कराया गया। सुबह कलश यात्राएं निकाली गईं। घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ नवरात्र महोत्सव शुरू हुए।
विज्ञापन

सुबह मंदिरों में पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ रही। बाजार से व्रत का सामान खरीदा गया। महिलाओं ने घरों में शैलपुत्री की कथा और मंत्र का वाचन किया। गौरी के सती होने और पुर्नजन्म की कथा सुनाई गई। इससे पूर्व सुबह महिलाओं ने मंगल कलश यात्राएं निकाली। घरों और मंदिरों में विधि विधान से कलश की स्थापना कराई गई। गणेश पूजन भी हुआ। घरों में महिलाओं ने सांझी पूजन किया तथा व्रत रखे।
विज्ञापन

गांधी कालोनी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर, श्री संकट हरणी दुर्गा मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, नई मंडी का दुर्गा मंदिर, नदी रोड स्थित दुर्गा मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नवरात्र में मां दुर्गा का भव्य रुप से शृंगार किया गया। उधर, नवरात्र शुरू होते ही फलों पर महंगाई की मार दिखी। उधर, मीरापुर क्षेत्र का प्रसिद्ध सिद्ध पीठ शीतला माता मंदिर, काली मंदिर व योगमाया मंदिर में भक्तों ने पहुंच कर विधि विधान से पूजा की। मंदिरों को नवरात्रों के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed