फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crowd of passengers at bus stands

बस अड्डों पर रही यात्रियों की भीड़

Sun, 07 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Crowd of passengers at bus stands
मुजफ्फरनगर के रोडवेज बस स्टैड पर भैयादूज के मददेनजर बसों से गंतव्य को जाते यात्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बस अड्डों पर रही यात्रियों की भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भैया दूज पर्व को लेकर जिले के बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। स्थिति यह थी कि बसे नंबर पर आते ही भर रही थी। रोडवेज और प्राइवेट बसों ने अपने फेरे बढ़ा दिए। बस अड्डों पर भीड़ के कारण पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था को संभाला।

भैयादूज पर्व को लेकर सुबह से ही बसों में भीड़ रही। शहर के बस अड्डों पर यात्रियों की लंबी कतारें लगी रही। रोडवेज बस अड्डे पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। यहां बस लगते ही भर रही थी। रोडवेज ने त्यौहार को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ा दिए थे। बस जैसे ही भर रही थी, साथ ही रवाना हो रही थी। भीड़ को देखते हुए यहां पुलिस बल तैनात किया गया था। शहर के प्राइवेट बस अड्डों पर भी भारी भीड़ रही। इनमें मुख्य रूप से भोपा बस अड्डा, जानसठ बस अड्डा, शामली, चरथावल बस अड्डा, सहारनपुर बस अड्डा शामिल है। इन बस अड्डों के बाहर खील बताशे और फल बेचने वालों की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। बस अड्डों पर पहले से ही पुलिस का इंतजाम किया गया था। यहां भी बसे भरते ही निकल रही थी। भैयादूज पर्व के चलते निजी बसों ने भी अपने फेरे बढ़ा दिए थे।

मुजफ्फरनगर के रोडवेज बस स्टैड पर भैयादूज पर्व लगी  यात्रियों की भीड़ ।

मुजफ्फरनगर के रोडवेज बस स्टैड पर भैयादूज पर्व लगी यात्रियों की भीड़ ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed