{"_id":"5f1f22208ebc3e63c161ef22","slug":"crowd-in-the-market-jammed-muzaffarnagar-news-mrt493382046","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में भीड़ उमड़ी, जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में भीड़ उमड़ी, जाम लगा
विज्ञापन
मालवीय चौक पर लगे जाम में फसे वाहन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाजार में भीड़ उमड़ी, जाम लगा
मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव आने के बावजूद लोग घरों में रहने को तैयार नहीं है। लोग सड़कों पर बेपरवाह घूम रहे हैं। दो दिनों के लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुले तो शहर में भीड उमड़ पड़ी। कई स्थानों पर जाम लग गया। लोग बिना मास्क पहने सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे।
शासन द्वारा शनिवार व रविवार को लागू किए गए संपूर्ण लॉकडाउन के खत्म होते ही सोमवार सुबह से ही शहर में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। बाजारों और सड़कों पर काफी संख्या में लोग नजर आए। शहर के रुड़की रोड, भगत सिंह रोड, झांसी रानी, मीनाक्षी चौक, शिव चौक के साथ ही अहिल्याबाई चौक पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। सरकार ने मास्क न लगाने पर पांच सौ रुपये जुर्माना घोषित किया हुआ है, बावजूद इसके सोमवार को शहर में कई स्थानों पर दिखी भीड़ में लगभग तीस प्रतिशत लोग बिना मास्क के नजर आए। कुछ घंटे बीतने के बाद इन स्थानों पर जाम लग गया। शहर के मालवीय चौक, शिव चौक व मीनाक्षी चौक पर तो जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग करने के बजाय जाम खुलवाने में व्यस्त नजर आए। शहर में दाल मंडी, सब्जी मंडी, एसडी मार्किट में लोग सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे। ये तब है, जब रोजाना कोरोना संक्रमण के दर्जनों मामले निकल रहे है। बावजूद इसके लोग इससे बचने के लिए कोई भी नियम नहीं अपना रहे है। ऐसे में शहर में और अधिक संक्रमण फैलने की आशंका है।