फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crowd in markets, police had to announce

बाजारों में भीड़ उमड़ी, पुलिस को करना पड़ा एनाउंस

Mon, 23 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Crowd in markets, police had to announce
जानसठ में बाजारों के अंदर से लोगों को अपने घर चले जाने को एनाउंस करती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। लॉकडाउन लगाने की आशंका को लेकर कस्बे में राशन व सब्जी सहित अन्य जरूरत का सामान लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अफरातफरी का माहौल देख पुलिस प्रशासन ने एनाउंस करते हुए चेताया कि बाजारों में लोग अनावश्यक रुप से नहीं आए। वे अपने घरों में ही अधिक समय व्यतीत करें।
विज्ञापन

सरकार की ओर से प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। जिसमें में जिला मेरठ व सहारनपुर को भी लॉकडाउन में शामिल किया गया। कस्बे के लोगों में भी आशंका थी कि जनपद मुजफ्फरनगर को लॉकडाउन किया जा सकता है। जिसको लेकर सोमवार की सुबह कस्बे में बाजारों के खुलने पर राशन व सब्जी के अलावा घरेलू जरूरत का सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस प्रशासन ने बाजारों में घूमकर एनाउंस किया कि लोग अधिकतर अपने घरों मेें ही रहे। अनावश्यक रुप से अपने घरों से बाहर न निकलें। कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं हैं। पुलिस के एनाउंस करने पर जो लोग अनावश्यक रुप से बाजारों में घूम रहे थे, वे अपने अपने घर चले गए। जिससे बाजारों में लोगों की भीड़ कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed