फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crowd in markets for shopping on Chhoti Diwali

दीपावली पर खरीदारी को बाजारों में रही भीड़

Sat, 26 Oct 2019 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Crowd in markets for shopping on Chhoti Diwali
शिव चौक पर लगे दीवाली के बाजार में उमडी भीड। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छोटी दीपावली पर खरीदारी के लिए बाजारों में रही भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर खरीदारी को लेकर शहर के मुख्य बाजार शनिवार को खचाखच भरे रहे। लोगों ने घरों को सजाने के लिए फूलों से लेकर झालर तक की खरीदारी की। गिफ्ट और मिठाई की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। लोगों ने शाम के समय विधि विधान से छोटी दिपावली का पूजन किया। मिट्टी के दीये अपने घरों में जलाए। रविवार को बड़ी दीपावली का मुख्य पर्व मनाया जाएगा।
पंच त्योहारों की श्रृंखला में शनिवार को छोटी दिपावली का पर्व आस्था और विश्वास के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में रौनक रही। दोपहर तक मुख्य बाजार खचाखच भर गए। शिव चौक से लेकर हनुमान चौक तक पूरे भगत सिंह रोड पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। नई मंडी की चौड़ी गली, गांधी कालोनी में बाजारों में भी काफी भीड़ रही। दीपावली पर अपना घर सजाने का सामान लोगों ने खरीदा। बिजली की झालर से लेकर फूल तक खरीदे गए। सजावट के अन्य सामान की भी जमकर बिक्री हुई। दीपावली पर गिफ्ट और मिठाई देना एक परंपरा है। सबसे ज्यादा भीड़ गिफ्ट और मिठाईयों की दुकानों पर ही देखने को मिली। इस बार मार्केट में बड़ी कंपनियों के बिस्किट, नमकीन की भी अधिक बिक्री हुई। लोगों ने मिठाई से ज्यादा सूखे मेवे और तिल से बनी मिठाई के गिफ्ट पैक खरीदे। बाजारों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम रहे। शाम के समय छोटी दीपावली पर लोगों ने विधि विधान के अनुसार अपने घरों में पूजा अर्चना की। मिट्टी के दीये और मोमबत्ती जलाकर अपने घरों की मंडेर पर रखे। देर रात तक शहर की तीनों पटाखा मार्केट में काफी भीड़ रही। बच्चों ने जमकर पटाखों की खरीदारी की। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सबसे ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन

मिट्टी के दीयों की मांग रही अधिक
मुजफ्फरनगर। बाजार में इस बार एक बदलाव यह देखने को मिला कि मिट्टी के दीयों की प्रत्येक वर्ष की अपेक्षा इस बार ज्यादा खरीदारी हुई। चाहे किसी ने कम ही खरीदे, लेकिन मिट्टी के दीये अपने घरों में जलाने के लिए अधिकतम लोग लेने पहुंचे। सोशल मीडिया पर हुए प्रचार का साफ असर देखने को मिला।

शिव चौक पर लगे दीवाली के बाजार में उमडी भीड।

शिव चौक पर लगे दीवाली के बाजार में उमडी भीड।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed