फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crooks caught in an encounter

मुठभेड़ में दबोचा बदमाश

Wed, 29 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Crooks caught in an encounter
मुठभेड़ में दबोचा बदमाश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बदमाश को पैर में गोली भी लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीरापुर थाना पुलिस बुधवार दोपहर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संभलहेड़ा से कुतुबपुर नहर मार्ग पर बदमाशों की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर ली। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि इसी दौरान वहां पहुंचे एक बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया, जो पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें युवक को पैर में गोली लगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान बंटी पुत्र नरम सिंह उर्फ धर्मू उर्फ धर्म सिंह निवासी गांव योगेंद्रनगर थाना भोपा के रूप में हुई है। आरोपी के पास से संदिग्ध बाइक के साथ ही तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए हैं। गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed