{"_id":"5dd2e5598ebc3e54db483d5c","slug":"criticism-of-penalty-on-farmers-khatauli-news-mrt454301746","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर जुर्माना लगाने की आलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर जुर्माना लगाने की आलोचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों पर जुर्माना लगाने की आलोचना
खतौली। भाकियू की बैठक तहसील अध्यक्ष भारतवीर आर्य के आवास शिवपुरी में हुई। जिसमें प्रशासन द्वारा दादपुर, बैंकठपुर, जिंदावाला, शेरपुर आदि गांव के किसानों पर कृषि अपशिष्ट पराली तथा पत्ती जलाने की एवज में लगाए गए जुर्माने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि उन किसानों को किसी भी तरह परेशान अथवा उनका उत्पीड़न किया जाता है तथा तहसील खतौली के किसी भी किसान के विरुद्ध पत्ती जलाने पर जुर्माना लगाया जाता है। तो एसडीएम कार्यालय के बाहर पत्ती जलाकर प्रदर्शन किया जाएगा। वक्ताओं ने यह भी कहा कि शाम के समय दिन ढलते ही भूड़ तिराहा, फलावदा रोड, जसौला रोड, शेखपुरा में स्टेशन वाली मिल रोड से पीर तक गन्नों से भरे ट्रॉलों और ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी लाइन लग जाती है। सड़कों में गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनसे धूल मिट्टी उड़ती रहती है, जो रात के समय नमी पाकर वायु को प्रदूषित करती है। दुपहिया वाहन सवारों का निकलना दूभर हो जाता है। प्रशासन को इनके विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो, क्षेत्र के लोग बड़ा आंदोलन चलाने को मजबूर होंगे। बैठक में भारतवीर आर्य, बालकराम, राजबीर सिंह नागर, मास्टर विक्रम सिंह, रविंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।
-