फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Criminals being made by training Agniveer: Naresh Tikait

अग्निवीर की ट्रेनिंग देकर बनाया जा रहा अपराधी : नरेश टिकैत

Fri, 24 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Criminals being made by training Agniveer: Naresh Tikait
कलेक्ट्रेट में धरना पर भाकियू कार्यकर्ता को संबोधित करते चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- भाकियू अध्यक्ष बोले, चार साल में हथियारों की ट्रेनिंग ले लेंगे, इसके बाद फिरेंगे दर-दर की ठोकर खाते
विज्ञापन

- कहा, हमसे मिलने वाले भाजपा नेता भी कह रहे हैं कि योजना गलत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि चार साल की अग्निवीर योजना से युवा हथियारों की ट्रेनिंग ले लेेंगे और फिर दर-दर की ठोकरें खाते हुए फिरेंगे। ट्रेनिंग देकर युवाओं को अपराधी बनाया जा रहा है। आंदोलन तो सरकार का सम्मान और शोभा होते हैं। पहले भी आंदोलन किए गए हैं, जिनसे समाधान निकला है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे भाकियू अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कहा कि युवाओं के सामने गंभीर समस्या है। सरकार ने चार साल का नियम लागू कर भद्दा मजाक किया है। पहले वाली प्रक्रिया अच्छी है, वही लागू रहनी चाहिए। यह देश के लिए शुभ लक्षण नहीं है। पेंशन नहीं मिलेगी तो कुछ भी नहीं रहेंगे। भाजपा से ताल्लुक रखने वाले 95 प्रतिशत लोग योजना को गलत बता रहे हैं। भाजपा के लोगों ने ही उन्हें यह कहा है कि मुद्दे को उठाओ। युवाओं को शांति का रवैया रखना चाहिए। अहिंसा के तरीके से अपनी बात रखने से समाधान निकलेगा।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह से बात हुई, समाधान नहीं निकला
भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि पांच दिन पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह को कॉल की थी। बृहस्पतिवार को उनका फोन आया, लेकिन समाधान नहीं निकला। हमें ऐसा लग रहा है कि उनका मामला भी नामचारे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed