फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth killed by Cantor

कैंटर की चपेट में आकर युवक की मौत 

Thu, 06 Apr 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 06 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by Cantor
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
 मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे पर कैंटर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक पहिये के नीचे कुचला गया और एक्शिल ने लिपटा शव काफी दूर जाकर गिरा। बाइक सवार दो अन्य साथी भी घायल हो गए।       
विज्ञापन

 

दौराला क्षेत्र के गांव चिंदौड़ा निवासी तीन दोस्त शोकेंद्र, हीरा और मदन (25) बुधवार की शाम को बाइक द्वारा मुजफ्फरनगर से अपने गांव लौट रहे थे। मंसूरपुर क्षेत्र में हाईवे पर गांव शाहपुर मोड़ के पास पीछे से तेजी से आ रहे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दो दोस्त शोकेंद्र व हीरा नीचे गिरकर घायल हो गए। जबकि मदन कैंटर के पहिए के नीचे कुचला गया और शव एक्शिल पर लिपटकर सड़क़ पर घिसटता हुआ हल्दीराम रेस्टोरेंट के पास जाकर गिरा। चालक कैंटर लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक व घायलों के परिजनों को हादसे की खबर दे दी है। हादसे की अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।    

विज्ञापन


भाकियू ने चेतावनी दी 
मोरना। मंदिर के महंत से मांगी गई रंगदारी प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। थाना भोपा प्रभारी विजय सिंह ने महंत सहित ग्रामीणों को मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। भाकियू नेता नवीन सहरावत ने कार्रवाई न होने पर चेतावनी आंदोलन की चेतावनी दी है। थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी स्थित रविदास मंदिर के महंत कर्मदास महाराज से अपने आपको पत्रकार बताते हुए युवक द्वारा पांच लाख रुपये की रकम को सलावा झाल पर पहुंचा देने की मांग मोबाइल द्वारा की गई थी, जिसे लेकर महंत ने थाना भोपा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। बुधवार को थाना भोपा पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए रविदास मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलित समाज द्वारा आयोजित पंचायत में थाना प्रभारी विजय सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाकियू नेता नवीन सहरावत ने रंगदारी प्रकरण में थाना पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है तथा आरोपी सुरजीत की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं करने पर थाना भोपा आंदोलन चेतावनी दी है। महावीर, सनोज डीलर, सतपाल, रविन्द्र, मरगूब हसन, काजी मुमताज अली, देवानंद सभासद आदि उपस्थित रहे। भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि यह युवक कस्बे के तीन दलित राशन डीलरों को भी परेशान कर रहा था। आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed