{"_id":"59b044fd4f1c1bf07f8b4707","slug":"youth-escaped-from-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर 12 हजार का इनामी फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक कर 12 हजार का इनामी फरार
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सिपाही से घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के जानसठ ओवरब्रिज के नीचे से 12 हजार का इनामी बदमाश नदीम पुलिस हिरासत से फरार हो गया। बाइक सवारों ने सिपाहियों की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और नदीम को हथकड़ी समेत लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। नाकेबंदी कर बदमाशों को तलाश किया, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। लापरवाही पर दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने पर इनामी बदमाश और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली में एक सराफ की दुकान को बदमाशों ने लूटा था, जिसमें बागोवाली निवासी बदमाश नदीम पुत्र इरशाद उर्फ सादा भी शामिल था। उस पर 12 हजार का इनाम घोषित है। एक सूचना के आधार पर नईमंडी पुलिस ने मंगलवार को इनामी नदीम को कैराना से गिरफ्तार किया। वहां की कोर्ट में पेश कर पुलिस उसे रात में मुजफ्फरनगर ले आई थी। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश करना था।
दोपहर करीब दो बजे नईमंडी कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल दीपक कुमार और नवीन कुमार इनामी बदमाश नदीम को हथकड़ी लगाकर पैदल ही कोर्ट में पेश करने जा रहे थे। जैसे ही वो रेलवे लाइन पार कर सिविल लाइन क्षेत्र में जानसठ ओवरब्रिज के नीचे एक होटल के सामने पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और सिपाहियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर अपने साथी नदीम को हथकड़ी समेत पुलिस हिरासत से फरार कर भाग गए।
विज्ञापन
सिपाही कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश अपने साथी नदीम को लेकर फरार हो चुके थे। तुरंत ही अधिकारियों को सूचना दी। एसपी सिटी ओमवीर सिंह समेत अधिकारी मौके पहुंचे और सिपाहियों से इस बाबत जानकारी ली। नाकेबंदी करा कर बदमाशों को तलाश किया गया, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। उधर, सिविल लाइन थाने पर सिपाही दीपक कुमार की ओर से फरार हुए बदमाश नदीम और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया।
दोनों सिपाही सस्पेंड, सीओ को जांच सौंपी
मुजफ्फरनगर। इनामी बदमाश को कोर्ट में पेश करने के दौरान पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई। जिसका फायदा उठाकर बदमाश अपने साथी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर फरार हो गए। इनामी बदमाश होने के बावजूद पुलिस वाले नदीम को पैदल ही कोर्ट लेकर जा रहे थे, जबकि पुलिस के पास अपनी थाने की गाड़ी के अलावा अनेक डायल 100 गाड़ियां और चीता मोबाइल हैं। पुलिस अफसर भी मान रहे हैं कि पुलिस ने बड़ी लापरवाही की है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि लापरवाह दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इस मामले की जांच सीओ मंडी राजीव कुमार गौतम का सौंपी गई है। जांच में यदि दोषी अन्य कर्मचारी भी पाए गए तो कार्रवाई होगी।