फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young man killed in election rivalry

चुनावी रंजिश में दिनदहाड़े युवक की हत्या

Sat, 17 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 17 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Young man killed in election rivalry
मोरना। सीकरी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर शुक्रवार सुबह बवाल हो गया। ग्राम प्रधान पक्ष ने विरोधी पक्ष के लोगों को घेर लिया और 50 से अधिक राउंड फायरिंग की। इस दौरान तसलीम नामक युवक की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


आरोपी सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची भोपा और पुरकाजी पुलिस को गुस्साए लोगों ने दौड़ा लिया। बाद में एसपी देहात कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। एसएसपी केबी सिंह गांव पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बाद में डीआईजी एके राघव घटनास्थल पर पहुंचे। प्रथम द्रष्टया दोषी पाए जाने पर चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

भोपा थाने के सीकरी गांव में सुबह आठ बजे नईम, तहसीन और शाहवेज ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जंगल में घास लेने जा रहे थे। आरोप है कि जैसे ही इनका ट्रैक्टर प्रधान जमशेद के घर के बाहर से गुजरा तभी हथियारों से लैस प्रधान ने भाइयों गुलसनव्वर, नौशाद और अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमला होते ही ट्रैक्टर सवार तीनों लोग कूदकर जंगल की ओर भाग लिए। आरोपी फायरिंग करते हुए उनके पीछे दौड़ने लगे। इसी बीच उन्होंने फोन से गांव में सूचना दी। इस पर पीड़ित पक्ष के लोग भी बचाव के लिए जंगल की ओर भाग लिए। गांव से बाहर बस अड्डे पर दोनों पक्षों का आमना-सामना होने पर जमशेद पक्ष ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

तसलीम (30) पुत्र जाहिद के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी करीब 50 राउंड फायर कर गांव में दहशत फैलाते हुए जंगलों के रास्ते फरार हो गए। हत्या की सूचना पर भोपा और पुरकाजी पुलिस गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने धक्कामुक्की करते हुए दौड़ा दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि गुरुवार को भी आरोपियों ने तसलीम के चाचा खालिद को गोली मार दी थी। इसके बाद आरोपी थाने पहुंचे और पुलिस के सामने ही गोली मारने की धमकी देने लगे। एसओ प्रमोद पंवार ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय थाने से भगा दिया।

ग्रामीणों का यह भी कहना था कि आरोपियों की थानेदार से मिलीभगत कर वारदात की गई है। बवाल की सूचना पर एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी कई सीओ और दर्जनभर थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। बाद में एसएसपी केबी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर शव को उठने दिया गया।

तसलीम के भाई ताजीम की ओर से आरोपी जमशेद, गुलसनव्वर पुत्रगण इशरत, मन्नवर पुत्र भोला, नदीम पुत्र बशीरू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताते चलें कि आरोपी जमशेद की मां मुनसरीना ने वार्ड-42 और गुलसनव्वर की पत्नी हसरुबा ने वार्ड-43 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा है।


मौके पर पहुंचे डीआईजी एके राघव का भी ग्रामीणों ने घेराव किया और पुलिस की शिकायत की। डीआईजी ने सीकरी चौकी के सभी पुलिसकर्मियों चौकी इंचार्ज सुभाष यादव, एचसीपी राजपाल शर्मा, सिपाही नीरज, मुकेश और आनंद को सस्पेंड कर दिया है। डीआईजी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनएसए और गैंगेस्टर की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed