{"_id":"58cad25b4f1c1b6e2132a05f","slug":"women-beat-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील हरकत पर हंगामा, महिलाओं ने आरोपी को पकड़कर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील हरकत पर हंगामा, महिलाओं ने आरोपी को पकड़कर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
अश्लील हरकत करने पर पकड़ा गया युवक।
- फोटो : अमर उजाला
जिला चिकित्सालय में महिला से अश्लील हरकत पर खूब हंगामा हुआ। आरोपी युवक को आशाओं ने दबोच लिया। पहले उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। महिलाओं ने बताया कि आरोपी अक्सर महिला अस्पताल के चक्कर काटता है। पुलिस ने आरोपी और उसकी सिफारिश में आए युवक को हवालात में बंद कर दिया है।
जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया जब वहां मौजूद आशाओं ने महिला से अश्लील हरकते करने वाले ककरौली के फिरोजाबाद निवासी युवक को दबोच लिया। महिला ने बताया कि वह दोपहर को अल्ट्रासाउंड केंद्र पर गई थी। वहां पहले से आरोपी युवक खड़ा था। आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो वहां मौजूद आशाओं ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
पकड़े गए युवक ने एक आशा के पर्स में ब्लेड भी मार रखा था। आशाओं ने बताया कि आरोपी अक्सर महिला अस्पताल के पास मंडराता रहता था। पुलिस ने आरोपी को हवालात में बंद कर दिया। इसी बीच एक सिफारिशी युवक कोतवाली में आया और पुलिस पर आरोपी युवक को छोड़ने का दबाव बनाने लगा, पुलिस ने उसे भी हवालात में बंद कर दिया। दोनों अपने को बेकसूर बता रहे थे। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।