{"_id":"596fa7ea4f1c1bd16e8b4621","slug":"wife-s-murder-by-crushing-the-head-with-brick","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे ने ईंट से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या कर डाली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे ने ईंट से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या कर डाली
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
इरम का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मंसूरपुर में मंगलवार रात मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी के सिर को ईंटों से पीट पीट कर कुचल डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौका ए वारदात से ईंट को भी बरामद कर लिया है। मृतका तीन बच्चों की मां थी। मृतका के चाचा ने पति समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
खतौली के मोहल्ला मिटठीलाल निवासी इरम (28) पुत्री सलीम का निकाह 10 वर्ष पूर्व गांव मंसूरपुर निवासी समर खान पुत्र कमर खान के साथ हुआ था। मायके वालों के मुताबिक निकाह के बाद से पति व मायके के लोग किसी न किसी बात को लेकर इरम के साथ मारपीट करते रहते थे, इसलिए पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहता था। एक माह पूर्व मारपीट करने पर इरम तीनों बच्चों को पति के पास ही छोड़कर अपने मायके खतौली चली गई थी।
पंद्रह दिन पूर्व पति समर खान अपनी ससुराल आया और बच्चों के लालन-पालन की दुहाई देकर पत्नी इरम को साथ ले गया था। मंगलवार देर रात घर में पति और पत्नी के बीच मारपीट हुई। गुस्साए समर खान ने अपनी पत्नी इरम की सिर पर ईंट से पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला। मंगलवार रात ही समर खान के भाई वसीम खान ने पुलिस को फोन पर सूचना दे दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईट को बरामद कर मृतका के पति समर खान व देवर वसीम खान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रात में ही घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य फरार हो गए थे। मृतका के चाचा शाहिद पुत्र अलीहसन ने आरोपी पति समर खान, दोनों देवर वसीम खान, नदीम खान व इनके बहनोई खतौली निवासी हसीन पुत्र यासीन के विरुद्ध धारा 302 व 120बी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाकी फरार नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मासूम बेटे ने पिता को हत्या करते देखा
हत्यारोपी पति ने पत्नी इरम की हत्या करने की साजिश पहले ही रच रखी थी। सीओ ने बताया कि हत्यारोपी पति का कहना है कि उसकी पत्नी चरित्रहीन थी, इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। हत्यारोपी पति को पत्नी की हत्या करने का कोई पछतावा भी नहीं है। मंगलवार रात बेटे समद ने पापा को ईंट से अपनी मां को पीटते हुए देखा था।
मायके वालों ने पुलिस को यह भी बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होने की वजह से 8 माह पूर्व उन्होंने एक लाख रुपये समर खान को कारोबार करने के लिए दिए थे। समर खान इलेक्ट्रानिक्स का काम करता था। सीओ ने बताया कि पति समर खान हत्या करने के इरादे से ही 15 दिन पूर्व मायके से इरम को अपने घर लेकर आया था।
इसने पहले ही इरम की हत्या करने की साजिश बना रखी थी। पुलिस ने मृतका के सात साल के बेटे समद से पूछा तो उसने बताया कि रात में उसने देखा कि पापा ईंट से मम्मी को पीट रहे हैं। बेटा समद पूरी तरह से घबराया हुआ है। पुलिस का कहना है कि पति को हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। उसके हत्या करते समय हाथ भी नहीं कांपे।
बच्चों के सिर से मां का साया उठा
पिता ने तीन बच्चों के सिर से उनकी मां का छाया छीन लिया। हत्या करते समय पिता को तीनों बच्चों की परवरिश का ख्याल तक नहीं आया। मृतका इरम का बड़ा बेटा सात साल का समद, छह साल की बेटी नाबिया और पांच साल की बेटी सुमिया है। तीनों बच्चों का अपनी मां के बिना रो-रोकर बुरा हाल है। मां की हत्या और पिता के जेल जाने के बाद इन तीनों बच्चों के परविश कौन करेगा, लोगों की जुबां पर यही सवाल था।
क्या दर्ज कराई रिपोर्ट
मृतका के चाचा शाहिद पुत्र अलीहसन ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि शादी के बाद से ही उसकी भतीजी इरम को पति समर खान व देवर नदीम व वसीम किसी न किसी बात को लेकर मारते-पीटते रहते थे। कई बार इन्होंने इरम को जान से मारने की कोशिश भी की थी। मंगलवार वह अपने भतीजे आबिद के साथ इरम के घर गया था। रात को इरम के पति व मायके वालों को समझाया और वह सो गए। देर रात करीब दो बजे इरम की उसके पति व दोनों देवरों ने हत्या कर दी।