फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wife murdered for girlfriend

पूर्व प्रधान ने प्रेमिका के लिए कर डाला पत्नी का कत्ल

Wed, 14 Jun 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 14 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered for girlfriend
पुलिस को घटना की जानकारी देता हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर थाना क्षेत्र के निजामपुर राजकीय इंटर कॉलेज के पास पूर्व प्रधान ने जंगल में अपनी बीवी की हत्या कर लूट का ड्रामा रच दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों तक जंगल की छानबीन की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। शक होने पर पूर्व प्रधान को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी पूर्व प्रधान ने युवती से संबंधों के चलते अपनी पत्नी को मार डाला। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


ककरौली थाने के कैंड़ी दरियापुर निवासी पूर्व प्रधान अरुण कुमार पुत्र कलीराम मंगलवार सुबह पत्नी बबली को दवाई दिलाने के लिए बाइक से बिजनौर स्थित निजी अस्पताल जा रहा था। पूर्व प्रधान ने पुलिस और ग्रामीणों को सूचना देते हुए बताया कि निजामपुर राजकीय इंटर कॉलेज के पास जंगल से निकलकर आए दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने उसके सिर में डंडे से वार कर पत्नी के गले में फंदा डाल दिया। चेन लूटते समय फंदा कसने से पत्नी बेहोश हो गई। उसने शोर मचाकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को एकत्र किया तो बदमाश मौके से भाग गए। गर्दन में कपड़ा लिपटी पत्नी को बेहोशी की हालत में बेहड़ा सादात में निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के गले के निशानों को देखकर पुलिस को मामला संदिग्ध नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर चांदपुर से मृतका के परिजन आए और हंगामा करते हुए पूर्व प्रधान पर ही पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि मृतका के पति ने मेरठ की बीकॉम की एक छात्रा से संबंधों के चलते बबली की हत्या की है। आरोपी काफी दिनों से बबली को परेशान करता था।

आरोप लगाया कि करंट लगाकर पत्नी को वह यातनाएं देता था। मृतका के पिता मांगेराम ने बेटी बबली की हत्या में अरुण कुमार, ससुर कलीराम, जेठ देशराज, सास इमरवती और प्रेमवती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच के लिए मौके पर एसपी देहात अजय सहदेव, सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप, सीओ भोपा अकील अहमद, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार, ककरौली पुलिस के अलावा भारी पुलिस बल मौजूद रहा।       


घंटों सीमा विवाद में  उलझी रही पुलिस      
मोरना। सुबह बदमाशों द्वारा दंपति से लूट के बाद महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया था। मौके पर पहुंची ककरौली और मीरापुर पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में एसपी देहात के पहुंचने के बाद पुलिस जांच में जुटी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed