फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Warden and deputy warden suspended

जेलर और डिप्टी जेलर सस्पेंड

Sun, 06 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 06 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पिछले दिनों जेल में कई मर्तबा मोबाइल मिलने के मामले में आखिर जेल के अधिकारियों पर गाज गिर गई है। जेलर एके सिंह और डिप्टी जेलर जितेंद्र कश्यप सस्पेंड कर दिए गए हैं। मामले में अभी कई लोगों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


बीते दिनों में जेल से रंगदारी मांगने की सूचना पर कई बार छापामारी की गई थी। तीन बार बैरकों में तलाशी के दौरान मोबाइल मिले थे। दो मामलों में अज्ञात बंदियों के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जेल के उच्च अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराई। बंदी रक्षकों के अलावा जेल अफसर भी छानबीन की जद में रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान तैयार की गई रिपोर्ट में जेलर एके सिंह और डिप्टी जेलर जितेंद्र कश्यप की भूमिका संतोषजनक नहीं बताई गई। रविवार को जेल में प्राप्त हुए एडीजी जेल के आदेश पत्र में जेलर एके सिंह और डिप्टी जेलर जितेंद्र कश्यप को सस्पेंड करने की संस्तुति की गई। जेल अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि अफसरों की तरफ से कराई गई मोबाइल प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई का आदेश पत्र जेल में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल के बंदियों में मारपीट
मुजफ्फरनगर। जिला कारगार में दो बंदी गुटों में मारपीट में कई जख्मी हुए। हालांकि जेल अधिकारियों ने इस घटना से इंकार किया। सूत्रों के मुताबिक बैरक नंबर सात के बंदियों में मुलाकाती जेल मेें आने के दौरान कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बंदी रक्षकों ने बमुश्किल काबू पाया। जख्मी हुए कई बंदियों की जेल के चिकित्सालय में मरहम पट्टी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed