{"_id":"574ddfd24f1c1b0a46108d14","slug":"victim-of-peacocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरना में राष्ट्रीय पक्षी दो मोरों का शिकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोरना में राष्ट्रीय पक्षी दो मोरों का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
माेर के शिकार के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर वन्य अभ्यारण्य क्षेत्र के गांव हाजीपुर के खोले में राष्ट्रीय पक्षी दो मोरों का शिकार करने का मामला सामने आया है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके से मोर के पंख, चाकू, शिकंजा और शिकारी की साइकिल बरामद की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
भोपा थाना क्षेत्र गांव हाजीपुर बरामदा से सटे खोले में सोमवार देर शाम बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने देखा कि शिकारी रस्सी और तार बांधकर घास-फूंस के नीचे शिकार को फंसाने के लिए खटके लगे रहे थे। बच्चों ने शोर मचाया तो शिकारियों ने भाले दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर बच्चों को डराया।
बच्चों ने गांव जाकर ग्रामीणों को मोरों का शिकार किए जाने की जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो शिकारी अंधेरे का फायदा उठाकर गंगा खादर की ओर भाग गए। मंगलवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रताल चौकी से दरोगा महेश शर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
तलाशने पर मोरों के पंख, खून में सने चाकू पड़े मिले। मोर के शिकार की सूचना पाकर वन विभाग की टीम में वन दरोगा खुर्शीद शबी हैदर, विजेंद्र और हंसीलाल भी मौके पर पहुंचे। बरामद सामान को कब्जे में ले लिया गया है। पप्पू, बिट्टू, संजय, सत्यपाल, राजीव, राहुल, अभिषेक, राजा, बेबी, विकास, नीरज, प्रवीन आदि ने शिकारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस में अभी तक इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।