{"_id":"57cb1c3b4f1c1bd53f2cb323","slug":"vehicle-thief-caught-two-cars-bikes-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर पकड़े, दो कार, बाइक बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर पकड़े, दो कार, बाइक बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोर दबोच लिए। पुलिस को आरोपियों के पास से चोरी की दो कार और एक बाइक मिली हैं। पकड़े गए आरोपी वाहनों को चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
शहर कोतवाली पुलिस को शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि रात के समय शामली रोड की ओर से दो बाइक चोर आने वाले हैं। सब इंस्पेक्टर शोबीर नागर पुलिस पार्टी के साथ काली नदी पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग में लग गए।
रात करीब नौ बजे पुलिस को एक गोल्डन कलर की वैगन आर कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार आरोपी कार छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को अपने बारे में बताया कि कार चलाकर ले जाने वाले का नाम फरजान पुत्र हनीफ निवासी निवासी अंती, खतौली और दूसरे साथी का नाम साकिब पुत्र अब्बास दभेड़ी बुढ़ाना है। जिस कार में दोनों पकड़े गए उसके बारे में आरोपियों ने बताया कि इसे उन्होंने दिल्ली से चुराया था।