फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vegetable vendor shot dead

सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या

Mon, 17 Jul 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 17 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor shot dead
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तितावी ।  तितावी क्षेत्र के गांव नंगला नूनाखेड़ा में शनिवार की रात मकान के आंगन में सोते वक्त सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कत्ल की वारदात से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मृतक के बेटे ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें उसने एक युवक पर शक जताया है। पुलिस तहकीकात में जुटी है।      
विज्ञापन


तितावी थाना क्षेत्र के गांव नंगला नूना खेड़ा निवासी 55 वर्षीय रामकिशन कश्यप पुत्र गोरखा सब्जी विक्रेता था। वह अपनी चार बीघा जमीन में सब्जी उगाकर उसे बघरा की साप्ताहिक पैंठ में बेचता था।
विज्ञापन


शनिवार रात में वह परिजनों के साथ मकान के आंगन में सोया हुआ था। आंगन में कुछ दूरी पर उसकी पत्नी शकुंतला, बेटी  मोनिका और छोटा बेटा अंकित भी सोया हुआ था। मकान मुख्य रास्ते पर है तथा आंगन में कोई दरवाजा नहीं है। रात करीब 11 बजे अचानक विद्युत लाइन में कोई फाल्ट हुआ और आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब चार बजे अचानक किसी ने चारपाई पर सो रहे रामकिशन के पेट में तमंचे से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि तीन युवकों को भागते हुए देखा है, जो कुछ दूर जाने पर अंधेरे में गायब हो गए। परिजनों ने देखा की चारपाई पर रामकिशन पड़ा तड़प रहा था तथा वह खून से लथपथ था। गोली की आवाज और परिजनों के शोर मचाने पर गांव में जाग गई। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। गोली मारने की सूचना पुलिस को देकर तुरंत रामकिशन को एक वाहन के जरिए ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर कुछ देर में ही उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  ग्रामीण की गोली मार कर हत्या से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। 

काफी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पर एकत्र हो गए। तितावी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से वारदात की जानकारी ली। बाद में जिला अस्पताल पहुंच कर सब्जी विक्रेता के शव का मुआयना कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

तीन के खिलाफ शक में मुकदमा दर्ज  
 तितावी। सब्जी विक्रेता रामकिशन की हत्या का अभी तक कारण ज्ञात नहीं हो सका है। उसके मंझले बेटे कृष्ण ने सोनू निवासी अज्ञात एवं दो अन्य अज्ञात पर शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेटे ने बताया कि पिता बघरा पैंठ बाजार में जाकर सब्जी बेचता था।


बुधवार को पैंठ बाजार में किसी सोनू नामक युवक से उसकी कहासुनी हुई थी, जिसमें सोनू नामक युवक ने उसके पिता को देख लेने की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर तितावी प्रवीण कुमार का कहना है कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बेटे कृष्ण की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed