फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uncle and brother had killed Mohita

मुंडभर में मिली लाश शामली के मोहित की थी, चाचा और भाई ने की थी हत्या 

Mon, 04 Sep 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 04 Sep 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Uncle and brother had killed Mohita
मोहित के हत्यारोपियों के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
भौराकलां की म़ुंडभर पुलिया के पास मिला शव शामली के श्रीपाल विहार कॉलोनी निवासी मोहित का था। चाची से अनैतिक संबंध के चलते चाचा और भाई ने ही मोहित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने घर में हत्या करने के बाद शव को कार में रख कर मुंडभर के जंगल में फेंक दिया था। भौराकलां पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी चाचा और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या के दौरान प्रयुक्त कार और तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


भौराकलां के मुंडभर गांव के जंगल में मेन रोड पर स्थित पुलिया के पास 0 अगस्त को एक युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी गोली मार कर हत्या की गई थी। पास ही उसका बिस्तर भी पड़ा मिला था। इस संबंध में पुलिस ने मुंडभर निवासी खेत मालिक शोकेंद्र की ओर से अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। भौराकलां इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र राठौर ने जांच के उपरांत इस हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन


सीओ फुगाना कालू सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मोहित पुत्र विजयपाल, निवासी श्रीपाल विहार कालोनी, शामली के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मोहित के अनैतिक संबंध चाची से थे, जिन्हें परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। परिजनों ने मोहित को सुधरने की चेतावनी दी थी, मगर वह नहीं माना। उसके चाचा राजपाल ने मोहित के भाई राहुल को साथ लेकर मोहित की हत्या की साजिश रची। नौ अगस्त की रात में उसके चाचा राजपाल ने सोते हुए घर में ही मोहित की तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद में राजपाल और राहुल कार में मोहित का शव रख कर भौराकलां क्षेत्र में आए। आरोपियों ने मुंडभर की पुलिया के पास शव फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी चाचा राजपाल और भाई राहुल को गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर कार और हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। रविवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि मोहित की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के बाद परिजनों ने शामली कोतवाली में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा दी थी, ताकि किसी को शक न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed