{"_id":"73c892b06865bea9cdf8d740ff2bfbe6","slug":"ultrasound-centers-raided-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापे मारे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापे मारे
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 30 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए शहर में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापे मारे गए। दिल्ली से आई एनआईएमसी की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ छापे की कार्रवाई की।
अंसारी रोड पर एक केंद्र पर अनियमितताएं पकड़ी गई हैं। जिस पर इस केंद्र को सीज कर दिया गया। टीम ने सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए। देर रात्रि तक जांच जारी थी। टीम तीन दिनों तक जिले में छापे की कार्रवाई करेंगी।
दिल्ली से आई राष्ट्रीय निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति (एनआईएमसी) की टीम ने मंगलवार दुपहर बाद शहर में अल्टासाउंड करने वाले डॉक्टरों के केंद्रों पर छापे मारे। टीम में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ वीके ओझा, एसीएमओ डॉ रामवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
टीम ने अंसारी रोड पर चार अल्टासाउंड केंद्रों पर जाकर छापे की कार्रवाई की। टीम के साथ आए विशेषज्ञों ने अल्ट्रासाउंड मशीनों की बारीकी से जांच की। अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक डॉक्टरों से भी पूछताछ की गई। टीम ने मरीजों के अल्ट्रासाउंड अपने सामने करवाएं।
छापे की कार्रवाई के अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप मच गया। कुछ अपने केंद्र बंद कर भूमिगत हो गए।
-शासन के आदेश पर दिल्ली से आई टीम ने अंसारी रोड पर छापे की कार्रवाई की है। इस दौरान एक अल्ट्रासाउंड पर अनियमितताएं पाई गई हैं, जिस पर मशीन को सीज कर दिया गया है। टीम ने केंद्र के दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। जांच की जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। -राजेंद्र सिंह (सिटी मजिस्ट्रेट)
- दिल्ली से आई एनआईएमसी टीम अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच करने आई है। लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। तीन दिन तक टीम छापे की कार्रवाई करेंगी। अभी तक एक केंद्र पर अनियमितताएं पाई गई हैं, इसकी मशीन को सीज कर दिया गया है। डॉ सुबोध कुमार, सीएमओ