फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two sects clash

मामूली बात पर दो संप्रदायों में टकराव

Mon, 16 May 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 16 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two sects clash
दो संप्रदायों में टकराव के बाद तैनात की गई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
साइकिल की साइड लगने की मामूली बात पर दो समुदाय के युवक आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में धारदार हथियार चले। इसमें चाकू लगने पर एक युवक घायल हो गया। इससे तनाव बढ़ गया। पुलिस ने ऐन वक्त पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इससे बवाल होते होते बच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह युवकों को हिरासत में लिया है। तनाव के मद्देनजर पुलिस टीमों के साथ ही पीएसी को भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


जैन नगर निवासी अखिलेश प्रजापति का बेटा मनोज रविवार को करीब तीन बजे मेडिकल स्टोर पर जा रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला दूसरे संप्रदाय का युवक साहिल साइकिल पर जा रहा था। साइकिल की साइड मनोज को लग गई।
विज्ञापन


इसी बात को दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों समुदायों के कई युवक मौके पर एकजुट हो गए। इसी दौरान धारदार हथियारों का प्रयोग शुरू हो गया। हमले में हाथ में चाकू लगने से मनोज का भाई मोहन घायल हो गया। इसके बाद तनाव और बढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, सूचना मिलते ही पुलिस वक्त पर पहुंच गई। पुलिस ने पहले तो दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत करने की कोशिश की। इसके बाद विवाद बढ़ा रहे दोनों पक्षों के छह युवक हिरासत में लिए। पुलिस ने घायल मोहन का अस्पताल में उपचार कराया। इस घटना को लेकर जैन नगर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात कर दिया गया है।फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

दस दिन पहले भी हुआ था बवाल
साइड लगने की मामूली बात को लेकर पिछले दस दिन पूर्व भी बवाल हो गया था। मोहल्ला देवीदास और सराफान में दोनों संप्रदायों के बीच हुए बवाल का मामला अभी तक पूरी तरह से ठंडा भी नहीं हुआ था कि रविवार को साइकिल की साइड लगने से फिर से बवाल होते-होते बच गया।


हालात यह है कि मामूली बातों को लेकर दोनों संप्रदाय के लोग समझदारी दिखाने की बजाय हथियार लेकर आमने सामने आ जाते हैं। नगर की फिजा बिगाड़ने से रोकने के लिए प्रबुद्घ लोगों को आगे आना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed