फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two brothers die in Hydernagar

हैदरनगर में दो भाइयों की मौत, वजह जानने में जुटी पुलिस

Thu, 07 Dec 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two brothers die in Hydernagar
परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
तितावी क्षेत्र के गांव हैदरनगर जलालपुर में दो सगे भाइयों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। ग्रामीण अत्यधिक शराब पीने से मौत होना बता रहे हैं, जबकि पुलिस एक की मौत बीमारी और दूसरे की मौत का कारण हार्टअटैक बता रही है।
विज्ञापन


मामला तितावी के गांव हैदरनगर जलालपुर का है। गांव के दरियाव सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा सचिन और छोटा बेटा अर्जुन उर्फ शक्ति खेतीबाड़ी में उनका हाथ बंटाते थे। बुधवार शाम अनुज और सचिन गांव में किसी काम से निकले थे। इसी दौरान अनुज वाल्मीकि बस्ती में गिर गया, जबकि सचिन घर चला गया। लोगों ने अनुज को देखा तो वह दम तोड़ चुका था, जबकि सचिन भी कुछ समय बाद घेर में मृत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन


एक साथ दोनों भाइयों की मृत्यु से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दोनों युवकों की मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है। गांव में धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। यह मामला सामने आते ही पुलिस और आबकारी विभाग में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस मामले की लीलापोती में जुट गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अनुज की मौत बीमारी के कारण बताई है, जबकि सचिन की मौत हार्टअटैक से होना बताया है। प्रकरण में पुलिस ने कोई लिखा-पढ़ी नहीं की है।

देर शाम गांव में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में तितावी थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने बताया कि गांव में दो युवकों की मृत्यु का मामला सामने आया था। मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की गई है। शराब पीने से मौत नहीं हुई है। एक युवक बीमार था, जबकि दूसरे युवक की हार्टअटैक से मृत्यु हुई है। फिर भी मामले की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। 

दो बच्चों का पिता था अनुज 
रहस्यमय मौत का शिकार हुए अनुज के दो बच्चे हैं। दोनों बेटों के सिर से पिता का साया उठने से कोहराम मचा है। परिवार के साथ गांव में भी शोक छाया हुआ है। 

इलाके में खूब बिक रही कच्ची शराब 
बघरा क्षेत्र में कच्ची शराब के साथ हरियाणा मार्का की बिक्री खूब धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। जिस पर पुलिस और आबकारी विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं। शराब तस्करों पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। जिसके चलते क्षेत्र के युवा नशे की लत के शिकार हो रहे हैं। 


-------
- जहरीली शराब से मौत होने की सूचना पर दो आबकारी इंस्पेक्टरों को गांव में जांच के लिए भेजा गया, लेकिन शराब से मौत होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि विभाग मामले की पूरी तरह छानबीन करेगा - अखिलेश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed