{"_id":"5ab2a53f4f1c1b2b618b4ce5","slug":"two-bad-guys-in-titvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तितावी में दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तितावी में दो बदमाश दबोचे
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी। दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने नसीरपुर-लडवा मार्ग पर स्थित शराब के ठेके को लूट लिया। लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया, जिनमें से एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान एक लुटेरा ईख के खेतों में घुस कर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों के कब्जे से शराब ठेके से लूटी गई आठ हजार की नगदी, दो पेटी बीयर के अलावा चार तमंचे 11 खोखे एवं सात कारतूस के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
एसपी देहात अजय सहदेव ने बताया कि तितावी थाना क्षेत्र के नसीरपुर-लडवा मार्ग पर शराब का ठेका है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार तीन बदमाश रूपक, दीपक पुत्रगण विनोद और उनका एक साथी मधुर पुत्र पप्पू. निवासी तितावी शराब के ठेके पर पहुंचे। इन बदमाशों ने शराब सेल्समैन अर्जुन उर्फ अरविंद निवासी बड़ौत से बीयर ली। सेल्समैन ने जब तीनों से बीयर के पैसे मांगे, तो तीनों बदमाशों ने सेल्समैन अर्जुन पर तमंचा तान दिया।
बदमाशों ने सेल्समैन को आतंकित कर ठेके से आठ हजार रुपये और बीयर की दो पेटी लूट ली। इसके बाद भी बदमाश वहीं खडे़े रहे। इसी दौरान सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल 100 के सिपाही वहां पहुंचे तो बदमाशों ने सिपाहियों पर भी तमंचे तान दिए और गोली मारने की धमकी देकर बाइक पर सवार होकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
सिपाहियों ने एसओ सूबे सिंह यादव को इसकी सूचना दी। एसओ पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भागते बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। धनसनी चकरोड पर बदमाश बाइक छोड़ कर भागे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक गोली रूपक के पैर में लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे बदमाश मधुर को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान तीसरा बदमाश दीप पुलिस को चकमा देकर ईंख के खेत में घुस कर भगाने में सफल रहा। तितावी पुलिस ने पकड़े गए बदमाश रूपक और मधुर के कब्जे से शराब के ठेके से लूटे गए आठ हजार रुपये की नगदी , दो बीयर की पेटी, चार देशी तमंचे, सात कारतूस और खोखे बरामद किए। उनकी बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
घायल बदमाश रूपक को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया, जबकि दूसरे पकड़े गये बदमाश मधुर से पुलिस पूछताछ कर रही है। मुठभेड़ की सूचना पर चरथावल, फुगाना, भौराकलां पुलिस और सीओ फुगाना कालू सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। सीओ कालू सिंह ने बताया कि रूपक पर 17 और दीपक पर 14 मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज है। दोनों तितावी थाने के हिस्ट्रीशीटर भी है। फरार हुए बदमाश की तलाश की जा रही है।