फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Trader shot driver

व्यापारी के चालक को गोली मारी 

Fri, 22 Apr 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Trader shot driver
फाइल फोटो।
नई मंडी कोतवाली के कूकड़ा मंडी में किरयाना व्यापारी के प्रतिष्ठान पर बदमाशों ने की फायरिंग। व्यापारी के चालक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। व्यापारियों ने पीछा कर एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया। लोगों ने बदमाश की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगों से छुड़वाकर अपनी हिरासत में लिया। 
विज्ञापन

 

कूकड़ा मंडी में सीताराम-गोविंदराम का किरयाना का होलसेल का व्यापार है। कई दिन से बदमाश उनकी दुकान के आसपास घूम रहे थे। गुरुवार रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार तीन बदमाश दुकान पर पहुंचे और वहां लूट का प्रयास करने लगे और दुकानदार को तमंचा दिखाकर पांच लाख की रंगदारी मांगी, साथ ही कहा कि ढाई वर्ष पूर्व भी आप के ऊपर जो हमला हुआ था, वह भी हमने ही किया था।

विज्ञापन

 

इस बीच पड़ोसी दुकानदार का चालक रोहित वहां पहुंचा और बदमाशों से भिड़ गया। दबाव बनते देख बदमाशों ने रोहित के पैर में गोली मार दी।  गोली लगने से वहां हड़कंप मच गया। लोग भड़क गए और बदमाशों की घेराबंदी करनी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख बदमाश मौके से भागने लगे तो लोगों ने भागने के दौरान एक बदमाश को दबोच लिया। इसी बीच मौका पाकर बाकी दोनों बदमाश मौके से भाग गए ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पर नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लिया। उधर, घायल रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया बदमाश शामली के झ्ंिाझाना का रहने वाला बताया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है तथा उसके फरार हुए साथियों की भी तलाश में जुटी है। देर रात्रि तक रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed