फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Time bombs found in Muzaffarnagar, STF team is interrogating Javed on terrorism connection

टाइम बम से मची खलबली: आतंकवाद से तो नहीं जुड़े तार, जावेद जल्द उगलेगा सच, हर बिंदु पर जांच कर रही STF

Fri, 16 Feb 2024 03:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Feb 2024 03:16 PM IST
सार

STF Action in UP : यूपी के मुजफ्फरनगर में टाइम बम मिलने से खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि कही जावेद के आतंकवाद से तो तार नहीं जुड़े है। एसटीएफ की टीम हर बिंदु पर जांच कर रही है। जावेद पूछताछ में जल्द ही सच उगलेगा।

विज्ञापन
Time bombs found in Muzaffarnagar, STF team is interrogating Javed on terrorism connection
मुजफ्फरनगर में मिले टाइम बम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के खालापार क्षेत्र से चार टाइम बम के साथ गिरफ्तार किए गए जावेद के तार आतंकवाद से भी जुड़े हो सकते हैं। एसटीएफ की टीम इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। अगर गिरफ्तार किए गए जावेद के तार आतंकवाद से जुड़े मिले तो एक बड़े षड्यंत्र का खुलासा हो सकता है। 

विज्ञापन


देवबंद से कई बार पकड़े जा चुके संदिग्ध आतंकी
सहारनपुर जिले के देवबंद से भी कई बार संदिग्ध आतंकी भी पकड़े जा चुके हैं। इसी के चलते देवबंद को लेकर एसटीएफ की टीम अलर्ट रहती है। कोई भी सूचना मिलते ही यहां पर छापामारी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए सुर्खियाें में रहता है देवबंद
संदिग्धों और आतंकियों को पकड़ने के लिए देवबंद कई बार सुर्खियों में रहा है। यहां से संदिग्ध आतंकी कई बार पकड़े गए हैं। इसके अलावा ऐसे कई युवक भी पकड़े गए, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। अक्सर एटीएस देवबंद में छापा मारती है।

मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार में टाइम बम मिलने की पुष्टि एसएसपी अभिषेक सिंह ने की है। उनका कहना है कि एसटीएफ मामले की जांच कर रही है, उनके स्तर से ही प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

एसटीएफ मेरठ की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के खालापार से एक युवक को दबोच कर बृहस्पतिवार रात चार टाइम बम बरामद किए थे। शुक्रवार को मेरठ से बम निरोधक दस्ता पहुंचा। शहर कोतवाली में एसटीएफ की अलग-अलग टीमें आरोपी युवक से पूछताछ कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: राकेश टिकैत बोले- देश में पूंजीपतियों की सरकार, किसानों को डराने का काम कर रही सरकार

वहीं, इस मामले में आतंकवाद के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। देर शाम तक इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के पहुंचने की संभावना भी है। हालांकि, एसटीएफ की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर से बरामद किए चार टाइम बम, एक आरोपी पकड़ा, पूछताछ में जावेद खोलेगा बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed