फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three women's neck chain snatching

तीन महिलाओं के गले से झपटी चेन, एक ने बदमाश से छीना मोबाइल

Mon, 20 Feb 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 20 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three women's neck chain snatching
chain - फोटो : amar ujala
बाइक सवार दो बदमाशों ने नई मंडी क्षेत्र में तीन जगहों पर महिलाओं के गले से सोने की चेन झपट ली। एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए भाग रहे बदमाश का मोबाइल छीन लिया। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दोपहर में बाइक सवार बदमाशों ने आधे घंटे के अंदर ही तीन महिलाओं के गले से चेन झपट ली। अवध विहार निवासी संजीव गांगुली ने बताया कि उसकी माता नमिता घर के बाहर बैठी थी। बाइक सवार दो युवक आए और किसी का पता पूछने लगे। बात करने के दौरान आरोपी मां के गले से चेन झपट कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


दूसरी घटना में भरतिया कालोनी निवासी ओमपाल सिंह ने बताया कि दोपहर के समय पत्नी सुमित्रा देवी बाजार से घर आ रही थी। रास्ते में सुरेश के मकान के पास बाइक सवार दो युवक आए और सुमित्रा देवी को तमंचा दिखा कर गले से चेन लूट ली। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और लुटेरों को घेरने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से धक्कामुक्की कर आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। इसी बीच सुमित्रा देवी ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश का फोन झपट लिया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने आरोपियों की घंटों तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस बदमाशों के फोन के जरिए उन्हें पकड़ने के प्रयास में जुटी है। 


तीसरे मामले में मांडी की धर्मशाला निवासी मीना रानी के पास बाइक सवार युवक आया ओर पता पूछने लगा। बात करने के दौरान युवक ने मीना की चेन झपट कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने संजीव गांगुली और ओमपाल सिंह वाली रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि शहर में झपटमारों के सक्रिय होने के कारण इन दिनों महिलाओं का आभूषण पहनकर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed