फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three were killed in suspected illicit relations

अवैध संबंधों के शक में हुए थे तीन कत्ल

Mon, 14 Sep 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 14 Sep 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर। पुलिस ने सिकरेड़ा में दो सितंबर को हुए तिरहे हत्याकांड के दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध और प्रोपर्टी हड़पने के शक में बेटे ने ही दो साथियों संग मिलकर मां अपनी बहन समेत तीनों की हत्या की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा और चुनरी बरामद कर ली है। एक शव भी बरामद कर लिया लेकिन मां बेटी का शव अभी नहीं मिला है।

दो सितंबर की रात को सिकरेड़ा में कमला, उसकी बेटी मोनिका और गांव के गजेंद्र की घर में एक साथ हत्या कर दी गई थी।  पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया था कि कमला के बेटे मोहित उर्फ लालू ने गौरव और अनुज के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। मोहित और अनुज ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर मोहित और अनुज को रिमांड पर लिया और घटना में प्रयुक्त तमंचे ,जिंदा कारतूस ,हत्या में प्रयुक्त चुनरी बरामद कर ली। आरोपियों से पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष अरुण कुमार त्यागी ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया गया कि कमला की 12 बीघा जमीन है। उसका हाईवे पर एक होटल भी है।  कमला का सारा कामकाज गजेंद्र देखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला के बेटे मोहित को जरूरत के लिए थोड़े से रुपये भी गजेंद्र से मांगने पड़ते थे। मोहित को शक था कि गजेंद्र के कमला से अवैध संबंध हैं और गजेंद्र उसकी जमीन हड़पना चाहता है। गजेंद्र को रास्ते से हटाने के लिए मोहित ने योजना बनाई।

इसके लिए गांव के गौरव और अनुज को साथ लिया। रात के समय कमला और गजेंद्र को सोते हुए उनकी हत्या कर दी। गजेंद्र के सिर में गाली मारी गई, जबकि कमला कमला का चुनरी से गला दबाकर मारा गया। हत्या को अंजाम देते वक्त शोर सुनकर दूसरे कमरे से मोनिका वहां पहुंच गई तो उन्होंने उसे भी दबोच लिया और उसकी भी चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी।


आरोपियों ने मोहित की बाइक पर पहले मोनिका और कमला के शव उठाकर गंगनहर में फेंके इसके बाद गजेंद्र का शव ले जाकर गंगनहर में फेंक दिया था। वारदात के तीन दिन बाद गजेंद्र का शव तो पुलिस ने गंग नहर से बरामद कर लिया लेकिन मां बेटी के शव आज तक नहीं मिले। पुलिस दोनों के शवों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed