{"_id":"5aa6c7414f1c1b4d0a8b48b2","slug":"three-rookies-in-the-encounter-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachment
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। छपार पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने नेशनल हाईवे पर बिजोपुरा चौराहे पर मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। इस दौरान एक गोली थानाध्यक्ष को भी लगी है। बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण एसओ बाल-बाल बच गए।
एएसपी मणिलाल पाटीदार ने बताया कि रविवार रात करीब 1.30 बजे पुलिस रामपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर मुजफ्फरनगर की ओर से तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर युवकों ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग करते हुए हाईवे पर छपार की ओर भाग लिए। पुलिस ने वायरलेस से मेसेज किया।
उधर, क्राइम ब्रांच टीम बागोवाली में किसी तलाश में थी। सूचना पर छपार एसओ और क्राइम ब्रांच टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुरकाजी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बिजोपुरा चौराहे पर भागते बदमाशों को घेर लिया। दोनों ओर से फायर हुए। पुलिस की ओर से गोली लगने से शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्याजूपुरा निवासी नाजीम पुत्र सलीम उर्फ छोटा और गांव मिमलाना निवासी सद्दाम पुत्र मुर्तजा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान एसओ छपार आदेश त्यागी की बुलेटप्रूफ जाकेट में भी एक गोली लगी। तीसरा बदमाश लियाकत उर्फ सोनू पुत्र इदरीश, निवासी लद्दावाला, बिजोपुरा की ओर भागने लगा, उसे भी पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया।
विज्ञापन
बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, चार कारतूस, खोखे, दो छुरी बरामद हुई। घायल बदमाशों को रात्रि में ही जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों घायल बदमाश शातिर किस्म के हैं, जिनके विरुद्ध थाना कोतवाली और पुरकाजी में लगभग एक दर्जन मुकदमे हत्या, गोकशी व हत्या के प्रयास के दर्ज हैं, जबकि तीसरे का कोई आपराधिक रिकार्ड किसी थाने नहीं पर मिला है।
पुलिस टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी प्रवेश कुमार, दरोगा केपी सिंह, सतेंद्र नागर, नवीन सैनी, सिपाही इंद्रजीत सिंह, मनीष गुर्जर, सनी चट्ठा, हरवेंद्र सिंह, विनीत कपासिया आदि शामिल रहे।
महिला के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा
छपार। जाली नोट छापने के आरोप में फरार चल रही महिला के मकान पर पुलिस ने कुर्की वारंट चस्पा किया है। पिछले साल तीन दिसंबर को पुलिस ने गांव खुड्डा में छापा मारकर नबी हसन को जाली नोटों सहित गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर सहारनपुर के देवबंद कोतवाली के गांव थीथकी निवासी उस्मान के घर छापा मारकर भारी संख्या में जाली नोट और मशीन बरामद की थी। उस्मान पहले से ही उक्त आरोप में जेल में बंद है। पुलिस ने उसकी पत्नी को आरोपी बनाया था, क्योंकि वह नबी हसन के साथ जाली नोट बनाने का धंधा कर रही थी। उस वक्त उस्मान की पत्नी मुर्सरत घर से फरार हो गई थी। पुलिस ने रविवार को उसके घर कुर्की वारंट चस्पा किया है।