फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Threat to two families

दो परिवारों को फोन पर मिली धमकी, एक से मांगी 10 लाख की रंगदारी

Mon, 03 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 03 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Threat to two families
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर - फोटो : अमर उजाला
शहर में फोन पर दो लोगों को जान से मारने की धमकियां मिली है। एक परिवार से दस लाख की रंगदारी भी मांगी गई है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धमकियों से पीड़ित परिवारों में दहशत पसरी है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।       
विज्ञापन


सिविल लाइन के जसवंत पुरी निवासी अमन सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे फोन आया था। दूसरी तरफ से आरोपी ने दस लाख रुपयों की फिरौती मांगी, रकम नहीं देने पर पीड़ित और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया की पूर्व में भी इसी तरह से आरोपी रंगदारी मांग चुका है। पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है। 
विज्ञापन


उधर, शहर कोतवाली के कृष्णापुरी निवासी दंपति को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित लीगल एडवाइजर रमेश चंद वर्मा ने बताया कि 20 मार्च को फोन पर अज्ञात ने उन्हें और पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी। शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने के तेरह दिन बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। धमकी से पीड़ित के परिवार में दहशत पसरी है। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed