फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thousands lose nine thousand to salesmen

बाइक में पेट्रोल भरवाने आए बदमाशों ने सेल्समैन से नौ हजार लूटे 

Fri, 27 Jul 2018 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 27 Jul 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Thousands lose nine thousand to salesmen
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
बेखौफ बदमाशों ने दिल्ली-दून नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंप लूट कर सनसनी फैला दी। बुधवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेल्समैनों को आतंकित कर हजारों की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए, जिनकी तलाश में देर रात तक चेकिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


मंसूरपुर थाना क्षेत्र में एनएच-58  पर सॉलिटेयर-इन होटल के निकट भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप है, जिसके मालिक फतेहचंद चतरसेन हैं। बुधवार देर रात पेट्रोल पंप पर यशवीर व मांगेराम सेल्समैन मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश पंप पर पहुंचे और सेल्समैन से बाइक में 50 रुपये का पेट्रोल डालने के लिए कहा।
विज्ञापन


जैसे ही सेल्समैन ने पेट्रोल डालकर बाइक सवारों से रुपये मांगे, पीछे की सीट पर बैठे दो बदमाश नीचे उतर आए और सेल्समैनों पर तमंचे तान दिए। इसके बाद बदमाशों ने सेल्समैन से नगदी भरा थैला लूट लिया, जिसमें करीब नौ हजार के आसपास की नकदी बताई जा रही है। सेल्समैनों ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सेल्समैनों ने हाइवे पर भागकर शोर मचाया, जिसके बाद बदमाश हाइवे से ही होकर फरार हो गए। देर रात पेट्रोल पंप पर लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में हाइवे के साथ ही इससे जुड़े संपर्क मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू करते हुए बाइक की तलाश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सेल्समैन मांगेराम ने अज्ञात में तीन बदमाशों के खिलाफ लूटपाट की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर बदलवा कर तेल भरवा कर रुपये न देने और विरोध करने पर फायरिंग कर भागने की रिपोर्ट दर्ज की है। 

मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश, पूछताछ जारी 
मंसूरपुर। बुधवार देर रात हाइवे पर बेगराजपुर के पास लूट के इरादे से खड़े दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। दरअसल, बुधवार देर रात मिली सूचना के बाद एसआई क्षितिज कुमार टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद दो संदिग्ध युवक बाइक लेकर वहां से भागने लगे।

पुलिस ने उनकी घेराबंदी का प्रयास किया तो वे फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस पर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपियों को खेतों में ही घेराबंदी कर पकड़ लिया, जिनसे एक तमंचा, एक छुरी, कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों में दिल्ली निवासी इसराइल उर्फ माखन पुत्र नसीम और साबिद पुत्र जहीर है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

बाइकर्स गैंग ने शाहपुर में आठ हजार रुपये लूटकर हुए फरार 
शाहपुर। कस्बे के बुढ़ाना रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेल्समैन को आतंकित करते आठ हजार रुपये लूट लिए। सेल्समैन ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया ।  

शाहपुर के बुढ़ाना रोड पर सत्संग भवन के पास स्थित हमारा गणपति के नाम से पेट्रोल पंप है। बृहस्पतिवार  दोपहर सेल्समैन बाबूराम सैनी पेट्रोल पंप मौजूद थे, अन्य कर्मी खाना खाने गए हुए थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे सफेद रंग की अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे और उन्होंने सेल्समैन से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाया, सेल्समैन ने उनसे पेट्रोल के दाम मांगे तो बदमाशों ने उस पर तमंचे तान दिए।

सेल्समैन ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके सिर पर तमंचे की बट मार दी। उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उससे आठ हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पीड़ित सेल्समैन ने लूट की घटना की सूचना अन्य कर्मियों के अलावा पुलिस को दी।

लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस पेट्रोल पंप पर पहुंची तथा सेल्समैन से घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों को तलाश किया, किंतु बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित सेल्समैन ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। 

पुलिस लिए सिरदर्द  बने सफेद अपाचे सवार बदमाश  
मुजफ्फरनगर। पुलिस के लिए बाइक सवाल लुटेरे बड़ा सिरदर्द बन गए है। एक सप्ताह में तीन वारदात को यह अंजाम दे चुके हैं। सीसीटीवी कैमरों में वारदात भी कैद हुई है, फिर भी पुलिस इन तक नहीं पहुंच पाई और ये वारदात पर वारदात किए जा रहे हैं। तीनों ही वारदात सफेद रंग की अपाचे बाइक पर बदमाशों ने की हैं।

बदमाशों ने पहले शहर क्षेत्र में ताबड़तोड़ लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया। सबसे पहले बदमाशों ने नई मंडी क्षेत्र में युवक से बाइक, नकदी व मोबाइल लूट लिया। इसके कुछ देर बाद ही शहर कोतवाली क्षेत्र के कल्लरपुर मार्ग पर गाजियाबाद के युवक से बाइक व पर्स लूट लिया था। इसके कुछ देर बाद ही बाइक सवार बदमाशों ने पीनना बाईपास पर पीनना के युवकों से कार-नकदी लूट ली थी।

कुछ देर बाद देर रात में बदमाशों ने गांव सिसौना में पेट्रोल पंप लूट की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार लुटेरों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। बदमाश लूट की घटनाओं को अंजाम देते और पुलिस उनके पीछे-पीछे ही घूमती रहती।


बदमाशों ने बुधवार देर रात हाइवे पर ही सॉलिटेयर इन के पास स्थित पेट्रोल पंप पर धावा बोलकर हजारों की नकदी लूट ली और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस अभी इस पेट्रोल पंप लूट की घटना की जांच भी पूरी नहीं कर पाई थी कि बेखौफ बदमाशों ने शाहपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पेट्रोल पंप लूट डाला।  इससे पहले गांव सठेड़ी में भी दो बार एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट के लिए बाइक सवार तीन युवक पहुंचे थे, लेकिन वहां लूटपाट के दौरान लोगों व सेल्समैन के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed