फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The two sides clashed on manipulated, stones

छेड़छाड़ पर दो पक्ष भिड़े, पथराव

Mon, 14 Sep 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 14 Sep 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
The two sides clashed on manipulated, stones
मुजफ्फरनगर। युवती से छेड़छाड़ के बाद सुलह के लिए जुटे अलग-अलग जाति के दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया और उनमें जमकर लाठी-डंडे चले तथा पथराव किया गया। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मोहल्ला गाजावाली में रविवार देर रात खटीक और वाल्मीकि समाज के लोगों में युवती से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया। मामले में सुलह के लिए दोनों पक्ष के लोग आगे आए। सुलह के लिए युवक और युवती पक्षों को बुलाया गया। आसपास के लोग भी वहां जुट गए। इस बीच दोनों पक्षों में बातचीत के दौरान कहासुनी और गाली-गलौज हो गई।
विज्ञापन


दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ, जिसमें आधा दर्जन लोग ईंट लगने से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों की पुलिस कर्मियों से भी जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर माहौल शांत किया। मौके से कई लोगों को भी हिरासत में लिया गया। घटना में घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। एसओ चंद्रकिरण यादव ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है, घटना की जांच की जा रही है। देर रात तक पुलिस मौके पर मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed