फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The two sides clash, the death of old age, three injured

दो पक्षों में संघर्ष, वृद्धा की मौत, तीन घायल

Thu, 21 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के रोहाना कलां के आखलौर गांव में नाली के विवाद को लेकर बुधवार रात दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग की गई। गोलियों की आवाज से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


इस दौरान गोली लगने से महिला की मौत हो गई। दोनों तरफ के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने  घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अफसरों ने एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आखलौर गांव निवासी विमल और सतीश के घर आमने-सामने हैं। दोनों कश्यप बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। घर के सामने नाली को लेकर कई बार विवाद होने पर उनमें विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दिन में दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया। शाम करीब नौ बजे दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों तरफ के लोग लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। जमकर संघर्ष हुआ।

इस दौरान आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। इस बीच दोनों तरफ के लोग अपने घरों से हथियार निकाल लाए। जमकर फायरिंग की गई। इस बीच गोली लगने से विमल की पत्नी करीब 60 वर्षीया चाहती की मौत हो गई।

वृद्धा की चीख के साथ फायरिंग बंद हुई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। विमल के अलावा दूसरे पक्ष से सतीश व अंकित को घायलावस्था में जिला अस्पताल भिजवाया गया। इसके बाद एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा, सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह, शहर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी ली।


वृद्धा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। शहर कोतवाल का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed