{"_id":"8bbe7aa2d0064fbedfc72f85af693c20","slug":"the-truck-crushed-the-uncle-nephew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने चाचा-भतीजे को रौंदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने चाचा-भतीजे को रौंदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहाना कलां। देवबंद-सहारनपुर राजमार्ग पर मलीरा के पास सड़क हादसे में बहेड़ी निवासी चाचा-भतीजे की गमौत हो गई। सामने से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद डाला। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने पांच लाख के मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे राजमार्ग जाम रखा। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिटी कोतवाली के गांव बहेड़ी निवासी शावेज (20) गांव में परचून की दुकान करता था। शनिवार दोपहर दो बजे के लगभग वह अपने भतीजे दानिश (15) के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर आ रहा था। देवबंद-सहारनपुर राजमार्ग पर मलीरा के पास सामने से आए एक ट्रक की चपेट में इनकी बाइक आ गई। दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया।
मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। बहेड़ी के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिए और पांच लाख के मुआवजे की मांग को लेकर सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक लगे इस जाम के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन
दो घंटे बाद एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता और एसडीएम सदर उज्ज्वल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की और शासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। बाद में पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अधिकारियों से वार्ता करने वालों में सपा नेता कारी अब्दुल गफ्फार खां, सतीश चेयरमैन, इमलाक प्रधान आदि मौजूद रहे।