फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The procession came to recruit young men beaten

भर्ती में आए युवकों ने बारातियों को पीटा

Sat, 03 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला
ब्यूरो\ अमर उजाला Updated Sat, 03 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 The procession came to recruit young men beaten
घायल हुआ युवक।
महावीर चौक पर बारात की चढ़त के दौरान बवाल हो गया। सेना में भर्ती के लिए आए तीन युवकों को बारात में डांस करना महंगा पड़ा। डांस के दौरान एक बाराती महिला का पर्स गुम होने पर बारातियों ने युवकों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर जीआईसी में लगाए गए कैंप से आए युवकों की भीड़ ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। युवकों की भीड़ ने वाहनों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार मध्य रात्रि के बाद की है। महावीर चौक पर एक शादी समारोह चल रहा था। सेना में भर्ती के लिए आए गाजियाबाद जिले के युवकों की टोलियां भी वहां पर घूम रही थीं। युवकों के विश्राम के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की ओर से जीआईसी मैदान में विश्राम कैंप बनाया गया है। शादी समारोह में रात के समय दूल्हे की चढ़त हो रही थी। बैंडबाजे पर बाराती जमकर डांस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की भर्ती में शामिल होने आए तीन युवक भी बारातियों के साथ नाचने लगे। डांस के दौरान ही एक महिला बाराती का पर्स गुम हो गया। 
महिला ने शोर मचाया तो डांस कर रहे बाराती पर्स तलाशने में जुट गए। चढ़त में डांस कर रहे तीनों युवकों को बारातियों ने पकड़ लिया। उनसे पूछताछ कर तलाशी ली गई।

युवकों के बाहरी होने की जानकारी पर बारातियों ने तीनों युवकों की धुनाई कर दी। युवक जान बचाकर भागे और जीआईसी के विश्राम कैंप में रुके अपने अन्य साथियों को मारपीट की जानकारी दी। कैंप में रुके युवकों की भीड़ महावीर चौक पर आ गई और चढ़त के दौरान नाच रहे बारातियों पर हमला कर दिया। 

इसी बीच कुछ युवकों ने पथराव किया, जिससे भगदड़ मच गई। पथराव में कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। युवकों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसी बीच लड़की पक्ष ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। 


जानकारी मिलने पर सीओ सिटी तेजवीर सिंह भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर युवक फरार हो चुके थे। सीओ ने बाराती और घरातियों को हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। सिविल लाइन इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने बताया कि इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed