फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The pretext was the murder of Irfan serve alcohol

शराब पिलाने के बहाने की थी इरफान की हत्या

Sun, 04 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 04 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The pretext was the murder of Irfan serve alcohol
muder - फोटो : फाइल फोटो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के चिरागिया मदरसे के पास नौ जून को रेहड़े में रखे मिले शव की शिनाख्त सुजडू के इरफान के रूप में हुई। पुलिस ने इरफान की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी की पत्नी से मिलने-जुलने और पुलिस की मुखबिरी के शक में आरोपियों ने इसकी हत्या की थी। हत्या में शामिल
विज्ञापन

दोनों आरोपी पहले से ही सिविल लाइन थाने से बाइक चोरी के मामले मेें जेल जा चुके हैं। 

गत नौ जून को शहर कोतवाली पुलिस को अंबा विहार के पास चिरागिया मदरसे के पास रेहड़े में कपड़े में लिपटा एक शव मिला था। काफी कोशिशों के बावजूद पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर पाई थी। रेहडे़ के फ्रेम पर गुदे नंबर से पुलिस एक दुकान पर पहुंची। दुकानदार ने बताया कि सुजडू के अहसान के पास यह रेहड़ा होना चाहिए। अहसान ने बताया कि रेहड़े को गांव का ही इतंजार चलाता था। 
विज्ञापन


घटना का खुलासा करने वाले एसएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि इंतजार अपने साथी बिहार निवासी पिंटू के साथ बाइक चोरी भी करता है। मृतक इरफान का इंतजार के यहां आना-जाना था और वह उसकी घरवाली से भी मिलता था। इस बात का इंतजार को पता चला तो उसने विरोध प्रकट किया। मृतक इरफान शराब पीने का आदी था। इंतजार और उसके साथी पिंटू को पुलिस से पकड़वाने की धमकी देता रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात से नाराज होकर दोनों आरोपियों ने आठ जून को पिंटू के कमरे पर शराब पिलाने के बहाने बुलाकर इरफान की हत्या कर दी। अगले दिन रेहड़े में शव को रखकर दोनों चिरागिया मदरसे के पास उसे छोड़कर भाग गए। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपी बाइक चोरी के मामले में सिविल लाइन थाने से गत सात जुलाई और 28 जुलाई को बाइक चोरी में जेल जा चुके हैं। मृतक की पहचान उसके भाई इकबाल ने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed