{"_id":"5b4a49944f1c1b3d748b4cee","slug":"the-murder-of-the-elderly-janitor-in-khanjapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांजापुर में वृद्ध चौकीदार की हत्या, सेनेटरी के गोदाम में चारपाई पर पड़ी मिली लाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खांजापुर में वृद्ध चौकीदार की हत्या, सेनेटरी के गोदाम में चारपाई पर पड़ी मिली लाश
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार की हत्या के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के गांव खांजापुर स्थित सेनेटरी के गोदाम में वृद्ध चौकीदार की हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छपार थाना क्षेत्र के गांव छपरा निवासी वहीद (60) पुत्र इस्माइल करीब पांच साल से शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खांजापुर में चरथावल मोड़ के पास स्थित किदवईनगर निवासी सलीम के सेनेटरी गोदाम में बतौर चौकीदार काम करता था।
वह गोदाम परिसर में बने कमरे में ही रहता था और कभी-कभी गांव जाता था। वृद्ध वहीद अमूमन सुबह करीब पांच-साढ़े पांच बजे तक जाग जाता था, लेकिन शनिवार सुबह करीब आठ बजे तक वह नहीं उठा तो आसपास रहने वाले लोगों को शंका हुई। लोगों ने गोदाम के पास स्थित मकान की छत पर चढ़कर भीतर झांका, जहां कमरे में वहीद की लहूलुहान लाश चारपाई पर पड़ी हुई थी।
जबकि गोदाम के मेन गेट का दरवाजा भीतर से बंद था। घटना की सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बमुश्किल गोदाम का गेट खुलवाकर अंदर जाने के बाद लाश को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
वृद्ध की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने सेनेटरी गोदाम के मालिक सलीम के साथ ही वहीद के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिस पर छपरा से पीड़ित परिजन व ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि वहीद के बेटे मुम्त्यिाज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वजनदार वस्तु के प्रहार से हुई हत्या
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खांजापुर में सेनेटरी गोदाम के चौकीदार वहीद पुत्र इस्माइल की हत्या गोली मारकर नहीं, वजनदार वस्तु के प्रहार से हुई थी। वहीद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि देर शाम आई वहीद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ है कि वहीद की मौत सिर और कनपटी पर किसी वजनदार वस्तु के प्रहार किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई।
गोदाम से नहीं हुई है लूट : सीओ सिटी
सेनेटरी गोदाम के चौकीदार वहीद हत्याकांड में सीओ सिटी हरीश भदौरिया का कहना है कि वे दो घंटे बाद घटनास्थल पर जांच के लिए गए और गोदाम मालिक सलीम से भी बात की। इस दौरान न तो गोदाम से कोई चोरी अथवा सामान लूट के साक्ष्य मिले हैं और न ही गोदाम मालिक ने इसकी शिकायत की है।
यहां तक कि गोदाम में खड़ा छोटा हाथी भी वहीं मिला है। बताया कि हत्यारे का मकसद केवल हत्या करना था। इसके लिए वह दीवार फांदकर अंदर घुसा और हत्या कर उसी रास्ते से बाहर निकल गया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और बहुत जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
न हुई गोदाम में चोरी और न कोई रंजिश
मुजफ्फरनगर। खांजापुर स्थित सेनेटरी गोदाम में शुक्रवार देर रात हुई चौकीदार वहीद की हत्या के पीछे की वजह को लेकर थाना पुलिस को फिलहाल किसी तरह के सुराग नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया जांच में न तो गोदाम में किसी तरह की चोरी का पता चला है और न ही वहां किसी तरह का अन्य नुकसान है।
यहां तक कि गोदाम का मेन गेट भी अंदर से बंद था। ऐसे में अंदेशा यही जताया जा रहा है कि हत्यारोपी गोदाम की दीवार फांदकर भीतर घुसा और वारदात को अंजाम देने के बाद दीवार कूदकर ही फरार हो गया।
इस संबंध में जब पुलिस ने वहीद के परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने गांव में किसी भी तरह की रंजिश होने से स्पष्ट इंकार कर दिया, जबकि घटनास्थल की स्थिति देख यही लगता है कि हत्यारे का मकसद केवल हत्या करना ही था। ऐसे में पुलिस के लिए बड़ी चुनौती यही है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह रही जिसके लिए वृद्ध चौकीदार को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
पड़ोसी से हुआ था दो-तीन बाद झगड़ा
मुजफ्फरनगर। सेनेटरी गोदाम में हुई वृद्ध वहीद की हत्या के पीछे फिलहाल पुलिस अंधेरे में है। हालांकि वहीद के बड़े बेटे रियाज का कहना है कि गोदाम के पास ही रहने वाले एक व्यक्ति के मकान में कई बार चोरी हो चुकी थी, जिसके लिए वह वहीद को जिम्मेदार ठहराता था। इसे लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़ा भी हो चुका था।
रियाज के अनुसार, कुछ दिन पूर्व जब वह पिता से मिलने आया था तो उन्होंने ही उसे इस बारे में बताया था। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि उनकी परिजनों से फिलहाल कोई बात नहीं हुई है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और हत्या के पीछे जो भी शख्स है, बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।