फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The murder of a young man in Nyajupura

युवक की हत्या कर संदूक में छिपाई लाश 

Fri, 10 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 10 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
The murder of a young man in Nyajupura
संदूक में युवक की लाश मिलने के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
घर में रखे संदूक में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भारी बदबू के बीच शव को संदूक से बाहर निकाला। युवक की पिटाई कर बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस के सूचना देने पर परिजनों ने आने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने शक के चलते मृतक की पत्नी और मकान मालकिन को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के न्याजूपुरा में नूर सितारा मस्जिद की गली में बृहस्पतिवार सुबह बदबू आ रही थी। किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। डायल-100 गाड़ी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस को जिस मकान से बदबू आ रही थी, उसकी तलाशी ली गई तो अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। बाहर बरामदे में रखे संदूक को खोला गया तो उसमें कपड़ों के नीचे लाश मिली। सूचना पर सीओ सिटी तेजवीर सिंह और प्रभारी निरीक्षक पीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शव सहारनपुर के नांगल थाने के सोनचिड़ा निवासी नौमान (35) पुत्र शरीफ का था। वह ट्रक चलाता था। शव की स्थिति से लग रहा है कि उसकी एक सप्ताह पहले हत्या की गई है। पुलिस ने जांच के लिए मृतक की पत्नी शमा और मकान मालकिन मुनिजा को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने कोतवाली पहुंचकर दोनों महिलाओं से पूछताछ की। दोनों से फिलहाल पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हत्या को अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने मृतक और उसकी पत्नी के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाए हैं। कॉल डिटेल से घटना के खुलासे की कोशिश की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने गांव में युवक के परिजनों को सूचना दी तो उन्होंने आने से इंकार कर दिया। उधर, मृतक की बहन मोहनिसा ने देर रात तहरीर देकर पत्नी शमा और उसके नजदीकी भूरा के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कूकड़ा में दबिश दी है, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। 

वारदात से पूर्व की गई पिटाई      
हत्या से पूर्व मृतक को जमकर पीटा गया है। बंद संदूक में मिले नौमान के शव की स्थिति बेहद खराब थी। पिटाई से एक आंख सूजी हुई है। गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ है। सिर में वजनी और धारदार हथियार के वार के निशान हैं। नाक और मुंह से खून बहता दिखाई पड़ रहा है।       


मां हिरासत में, भटक रहे बच्चे 
मृतक नौमान ने आठ वर्ष पूर्व हाजीपुरा निवासी शमा से प्रेम विवाह किया था। उसके सात वर्षीय लाइवा, पांच वर्षीय उस्मान और चार वर्ष का अयाम तीन बच्चे हैं। पिता की हत्या के बाद तीनों मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में पुलिस ने सबसे छोटे अयाम को हिरासत में बैठी उसकी मां के पास छोड़ा, बाकी दोनों बच्चे इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed