{"_id":"5a7204e84f1c1bd34b8b6104","slug":"the-girl-tried-the-gangrape-poisoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से गैंगरेप की कोशिश, जहर दिया, नईमंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से गैंगरेप की कोशिश, जहर दिया, नईमंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घेर में अकेली पाकर दो युवकों ने उससे गैंगरेप का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की और उसे जबरन जहर पिला दिया। युवती का काफी दिनों तक मेरठ मेडिकल में उपचार हुआ, तो उसकी जान बची। बुधवार को नई मंडी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीड़िता की ओर दोनों आरोपियों के खिलाफ इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की पीड़ित युवती ने यह मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि गांव का ही एक युवक कई माह से उसे परेशान कर रहा था, जो आते-जाते उसके साथ छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि 12 अक्तूबर 2017 को जब वह अपने घेर में अकेली थी तो आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ दीवार फांदकर घेर में घुस आया।
आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा जबरन एक शीशी से जहर उसके मुंह में उड़ेल दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। कुछ समय बाद परिजन आए और उसकी हालत बिगड़ती देख कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह अचेत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद कई माह तक उसका उपचार मेरठ मेडिकल में हुआ, जब वह ठीक होकर आई तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की मदद ली। बुधवार को नईमंडी कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर पीड़िता की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा
शहर कोतवाली के खालापार में मायके में रह रही विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर जबरन जहर पिला दिया। विवाहिता को गंभीर अवस्था में सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर कोतवाली पर खालापार के नफीस ने यह मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसकी भतीजी खुशनुमा का निकाह शाहपुर के गांव दिनकरपुर के इस्तेखार के साथ हुआ था। मनमुटाव के चलते खुशनुमा इन दिनों अपने मायके में खालापार में रह रही है।
आरोप है कि 28 जनवरी को इस्तेखार अपने परिजनों के साथ खालापार में खुशनुमा को लेने आया था, मगर उसने जाने से इंकार कर दिया। जिस पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसको जबरन जहर पिला दिया। बाद में आरोपी फरार हो गए।
विवाहिता को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने नफीस की ओर से आरोपी पति इस्तेखार के अलावा अबरार, सईद, सास मुन्नी समेत पांच के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।