फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The family, including threatening to commit suicide

आखलौर गांव के पीड़ित ने परिवार समेत आत्महत्या करने की दी धमकी

Mon, 10 Oct 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर Updated Mon, 10 Oct 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली के आखलौर गांव निवासी पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर साहूकारों से पीछा छुड़वाने की गुहार एसएसपी से लगाई है। समाधान नहीं होने पर परिवार सहित आत्महत्या करने की बात पीड़ित ने की है। अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन पीड़िता को दिया।       
विज्ञापन

आखलौर निवासी ब्रजपाल उर्फ खडकू पुत्र बिशंभर ने बताया कि उसने मलीरा के पास भट्ठा लगा रखा था। वर्ष 2013 में जिले में हुृए सांप्रदायिक दंगों में भट्ठे पर काम करने वाली दोनों समुदाय की लेबर के बीच झगड़ा हो गया था। जिसमें कई व्यक्ति घायल हो गए थे। बाद में दोनों पक्ष काम बीच में ही छोड़कर भाग गए थे। जिसके चलते पीड़ित को करीब 25-30 लाख रुपयों का नुकसान हो गया था। पीड़ित ने अपने काम को सही करने के लिए आस-पास के गांवों से 10-12 लाख रुपये ब्याज पर लिया था। वह अभी तक सूदखोरों को करीब 25-26 लाख रुपये लौट चुका है। बताया कि आरोपी    10 प्रतिशत को ब्याज लगा कर उसे परेशान कर रहे हैं। 
विज्ञापन

पीड़ित को और उसके भाई को काम नहीं करने दे रहे हैं। बताया कि यदि आरोपियों से उसका पीछा नहीं छुड़वाया गया तो वह परिवार सहित आत्महत्या         कर लेगा। अधिकारियों ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed