{"_id":"572a38f54f1c1bdf795cd551","slug":"the-deoband-action-alerts-from-intelligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद की कार्रवाई से खुफिया विभाग अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवबंद की कार्रवाई से खुफिया विभाग अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 04 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। देवबंद से एक संदिग्ध को उठाए जाने के बाद जिले का खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई से शहर में दिनभर हलचल मची रही। दिल्ली पुलिस से कुछ जरूरी इनपुट्स साझा किए जा रहे हैं। चूंकि देवबंद मुजफ्फरनगर से
सटा हुआ है, ऐसे में संदिग्ध की शहर में आवाजाही से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।
जनपद से सटे देवबंद कसबे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की अचानक कार्रवाई से हलचल मच गई। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। संदिग्ध युवक के एक आतंकी संगठन से संबंध होना बताए जा रहे हैं। देवबंद की कार्रवाई के बाद जिले का खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया। कुछ संदिग्ध नंबरों की छानबीन की जा रही है। दिल्ली पुलिस से भी कुछ जरूरी इनपुट्स साझा किए जा रहे हैं। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि पकड़े गए युवक की किस-किस शहर में आवाजाही थी।
उसका किन-किन लोगों से संपर्क था। शहर से बाहर काम कर रहे कुछ युवकों के बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही हैं। मसलन, वह कब से बाहर हैं और क्या काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दो अधिकारी जिले में डेरा जमाए हुए हैं। दोनों अधिकारी गुपचुप तरीके से कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं। जिले का खुफिया विभाग भी अपने स्तर पर कुछ लोगों की कुंडली खंगालने में लगा हुआ है।