{"_id":"57e192a44f1c1bab1ea82660","slug":"the-death-of-the-young-man-in-bgra","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
शहर कोतवाली में बघरा तांगा स्टैंड के पास रहने वाले एल्युमीनियम का काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बघरा बस स्टैंड के पास बाग जानकी निवासी शुहेब (24) पुत्र शरीफ एल्युमीनियम का काम करता था। मंगलवार रात करीब साढे़ सात बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ अपने मकान की तीसरी मंजिल की छत पर बैठा था। अचानक गोली चली और उसकी कनपटी में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां से दोनों दोस्त भाग गए। सूचना पर एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता और शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
पुलिस को मौके से जिस तमंचे से गोली मिली है वह भी नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की। बाद में शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो घटना संदिग्ध प्रतीत हो रह है। मौके से तमंचा भी गायब है और पानी की बालटी डालकर खून को साफ भी किया गया है। परिजनों द्वारा बताए गए उसके दोनों दोस्तों की तलाश की जा रही है। उनके पकड़ में आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।