{"_id":"5ae8b0d64f1c1b66098b78c0","slug":"the-body-was-thrown-into-the-farm-by-killing-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव खेत में फेंका, नहीं हो सकी शनाख्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर शव खेत में फेंका, नहीं हो सकी शनाख्त
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 01 May 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एनएच-58 किनारे एक महिला की हत्या कर शव फेंक दिया गया। महिला की लाश मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। तमाम कोशिश के बावजूद अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, रेलवे स्टेशन परिसर में भी महिला का शव पड़ा मिला है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे के बागोवाली बाईपास पर सहावली के किसान के खेत हैं। संधावली निवासी उसका नौकर नैनपाल सिंह मंगलवार सुबह गन्ने की छिलाई करने गया था। उसे गन्ने की खेत से दुर्गंध महसूस हुई। अंदर जाकर देखा तो वहां एक महिला की लाश पड़ी थी। लाश देखकर नौकर भयभीत हो गया और खेत मालिक को सूचना दी।
बागोवाली पुलिस चौकी को भी इस घटना के संबंध में सूचना दी गई। महिला की लाश मिलने की जानकारी से इलाके में सनसनी फैल गई तथा मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। भीड़ शव की पहचान नहीं कर सकी।
विज्ञापन
मृतका की उम्र तकरीबन 35 वर्ष है। वह पीले रंग की सलवार और बैगनी रंग का कुर्ता पहने हुए थी। लाश कई दिन पुरानी होने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी। घटनास्थल एनएच-58 से चंद कदमों की दूरी पर है। पुलिस का अनुमान है कि महिला की हत्या करके शव को यहां किसी वाहन से लाकर फेंका गया है।
पुलिस के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या पांच दिन पहले हुई है। महिला का चेहरा सूजा हुआ है, जिससे अनुमान है कि उसकी पिटाई कर हत्या की गई है तथा पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर कोई केमिकल भी डाला गया है। शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस संबंध में आसपास के थानों की पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है, ताकि शव की पहचान हो सके।
स्टेशन पर महिला का शव मिला
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर भी एक महिला का शव पड़ा मिला। मंगलवार सुबह लोगों ने स्टेशन परिसर में इस महिला को मृत अवस्था में पड़े देखा। इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई। स्टेशन अधीक्षक ने सिविल लाइन पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस महिला के शव की भी पहचान नहीं हो सकी।