फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The body of the dead body was buried in the ground.

पत्नी की हत्या कर शव जमीन में दबाया

Tue, 15 May 2018 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Tue, 15 May 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
The body of the dead body was buried in the ground.
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। गांव मजलिसपुर तोफीर के मजरे खैरनगर में युवक ने धारदार हथियारों से सिर पर प्रहार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने पत्नी के शव को खेत में ही जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। हत्या का कारण दंपति में मनमुटाव बताया गया है। विवाहिता की हत्या की घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


गांव मजलिसपुर तोफीर के मजरे खैरनगर निवासी चंदन ने गांव के ही मास्टर भारामल की तीन बीघा जमीन बंटाई पर ले रखी है, जिसमें उसने गन्ने की फसल बो रखी है। चंदन सोमवार सुबह पत्नी पूजा (30) को साथ लेकर गन्ने की निराई करने के लिए गया था। वहीं पर किसी बात को लेकर दंपति में कहासुनी हुई, जिसमें चंदन ने निराई करने वाली कस्सी (छोटा फावडा) से पूजा के सिर पर कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को वहीं पर खेत में भी दबा दिया और घर लौट आया। घर आने पर उसके बच्चों बेटी शिप्रा (10) और पुत्र कृष्णा (5) ने मां पूजा के बारे में पूछा, तो चंदन ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


बच्चों ने चाचा देवेंद्र को बताया कि पापा आ गए, मगर मां खेतों से नहीं आई। देवेंद्र ने भाई से पूजा के बारे में जानकारी ली, तो उसने कुछ नहीं बताया। देवेंद्र गांव वालों के साथ जंगल में गया। घटनास्थल पर खून पड़ा मिला। उसने अनहोनी की आशंका देख पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर भोपा इंस्पेक्टर बीपीएस यादव और शुक्रताल चौकी प्रभारी एसआई चंद्रसेन सैनी पुलिस के साथ गांव पहुंचे। घर पर सो रहे चंदन को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पत्नी पूजा की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पर गई तथा उसकी निशानदेही पर जमीन में दबा पूजा का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने देवेंद्र की ओर से चंदन के खिलाफ पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर भोपा ने बताया कि दंपति में मनमुटाव चल रहा था, खेतों में काम करते हुए कहासुनी होने पर आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।  

कई दिनों से चल रहे थे मतभेद
मूलरूप से कोलकाता की रहने वाली पूजा की चंदन के साथ शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। कुछ दिनों पहले पूजा ठगी का शिकार हो गई थी। कोई ठग उसे पांच हजार में पांच बर्तन बेच गया था, जिसको लेकर दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। बात यहां तक बढ़ी कि चंदन ने कई दिनों से घर पर खाना भी नहीं खाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे। इंस्पेक्टर भोपा ने बताया कि पुलिस हत्यारोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कस्सी भी बरामद कर ली।


पत्नी की हत्या कर घर आकर सो गया
चंदन को अपनी पत्नी पूजा की हत्या करने का जरा भी अफसोस नहीं है। उसने पत्नी की हत्या की और शव को जमीन में दबा कर आराम से घर आया। घर आकर वह चादर ओढ़कर सो गया। वह भागा भी नहीं। पुलिस आई तो उसने हत्या करना भी तुरंत स्वीकार कर लिया तथा शव भी बरामद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed