फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ten soldiers replaced, seven line spot

दस सिपाही बदले, सात लाइन हाजिर 

Thu, 06 Apr 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 06 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ten soldiers replaced, seven line spot
यूपी पुलिस
मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने दस सिपाहियों को इधर से उधर करते हुए सात को लाइन भेज दिया है। कप्तान की कार्रवाई से सिपाहियों में हड़कंप मचा हुआ है।       
विज्ञापन


कप्तान बबलू कुमार ने दस सिपाहियों के तबादले किए हैं। इनमें एसपी सिटी कार्यालय में तैनात कपिल कुमार और टेकचंद को शहर कोतवाली, अतुल कुमार को पुलिस लाइन से शहर कोतवाली, मीरापुर से इस्लाम अली, शहर कोतवाली से सुबहान अली और राजेंद्र यादव नई मंडी से अशोक खारी, मोहित त्यागी, नितिन अहलावत, सिविल लाइन से दीपक को लाइन भेज दिया गया है। कप्तान की कार्रवाई से सिपाहियों में हड़कंप मचा है।       
विज्ञापन


नशे में धुत युवक ने खुद को लगाई आग      
मुजफ्फरनगर। नशे में धुत युवक ने घर में खुद का आग लगा ली। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां भी उपचार कराने से इंकार कर दिया। युवक घंटों इमरजेंसी के बाहर हंगामा काटता रहा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली के न्याजूपुरा निवासी शाहिद (25) ने बुधवार रात घर में अपने ऊपर तेल छिड़ककर खुद का आग लगा ली। युवक को जलता देख परिजनों ने शोर मचाया तो लोगों ने आग को बुझाया। इस दौरान युवक चिल्लाता रहा। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां उसने उपचार कराने से इंकार कर दिया। युवक घायल अवस्था में ही अस्पताल में इमरजेंसी के बाहर हंगामा काटता रहा। बाद में परिजनों ने जबरदस्ती उसका उपचार कराया।       

आत्महत्या का प्रयास
पुरकाजी। सहारनपुर जिले के देवबंद निवासी श्रीपाल करीब दो वर्षों से  अपने परिवार के साथ पुरकाजी की सत्या विहार कॉलोनी में रह रहा है। बुधवार को उसने गृह क्लेश के चलते अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसके परिजनों द्वारा शोर मचाने पर इकट्ठा हुए मोहल्लेवासियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने उसके घर से पेट्रोल की एक केन भी बरामद की है।    


अधिवक्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज       
मुजफ्फरनगर। भगवान श्रीकृष्ण पर गलत टिप्पणी करने पर हिंदू संगठन के नेता ने अधिवक्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हिंदू महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने सिविल लाइन थाने में अधिवक्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ तहरीर दी। वादी ने आरोप लगाया कि एडवोकेट ने कृष्ण भगवान पर गलत टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को भड़काया है। पुलिस ने प्रशांत भूषण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed